फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DD Parikh won a hat-trick of Vidarbha

डीडी पारिख की हैट्रिक से जीता विदर्भ

Thu, 04 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
DD Parikh won a hat-trick of Vidarbha

वूमेन अंडर 23 सेंट्रल जोन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को विदर्भ ने उप्र को 33 रन से हराया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए लो स्कोरिंग मैच में विदर्भ के 118 रन के जवाब में उप्र की टीम 85 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन


विदर्भ की जीत में बालर डीडी पारिख का विशेष योगदान रहा। पारिख ने तीन विकेट की हैट्रिक करते हुए चार विकेट झटके।  उधर, कमला क्लब मैदान में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ की टीम को 228 रन के बड़े अंतर से हराया। राजस्थान के लिए एसडी विश्नोई 78, बीएन मीना 56, जेयू बिजरानियां ने 66 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की टीम 49 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


इस टीम के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। ग्रीनपार्क में हुए मैच में उप्र ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। विदर्भ की टीम 49.2 ओवर में 118 पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ के लिए वैष्णवी खांडेकर 29, डीडी कसत 17, एसआर मेश्राम ने 22 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी पर मध्यक्रम के चरमराने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। उप्र के लिए तनु काला और सेफाली साहू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि अदिति ने 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 34 ओवर में 85 रन ही बना सकी।  यह उप्र की लगातार दूसरी हार रही। विदर्भ टीम के डीडी पारिख ने 4 विकेट, जीएस वांकर ने 2 विकेट झटके।

उधर, कमला क्लब में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 277 रन बनाए। ओपनर एसडी विश्नोई, जेडी चौधरी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 116 रन जोड़े।


बाद में बिजरानिया और बीएन मीना ने भी शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 277 पहुंचा दिया। अनुभवहीन छत्तीसगढ़ की टीम 36.3 ओवर में 49 रन बनाकर सिमट गई। राजस्थान के  लिए जाकिया दिलशाद ने 3 और बीएन मीना ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed