फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM loaded with CNG cylinders collided with a dumper accident occurred while overtaking traffic stopped

Hardoi: डंपर से टकराई सीएनजी सिलिंडर लदी डीसीएम, ओवर टेक करने में हुआ हादसा, गैस रिसने पर 25 मिनट आवागमन बंद

Sun, 09 Feb 2025 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 05:12 PM IST
सार

Hardoi News: बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सदरपुर के पास ओवरटेक करने में सीएनजी सिलिंडर डीसीएम की टक्कर डंपर से हो गई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि डीसीएम चालक को मामूली चोटें आई हैं। डंपर चालक मौके से भाग निकला। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन
DCM loaded with CNG cylinders collided with a dumper accident occurred while overtaking traffic stopped
हरदोई सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सदरपुर के पास ओवरटेक के दौरान डंपर से टकरा गई। टक्कर लगने से डीसीएम में लदे कुछ सिलिंडरों से गैस का रिसाव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों केा मौके पर बुलाया।

विज्ञापन

सिलिंडर ठीक से बंद करने पर रिसाव बंद हो गया। इस दौरान लगभग 25 मिनट तक आवागमन भी बंद रहा। उन्नाव जनपद के आसीवन निवासी कुलदीप (28) डीसीएम चलाते हैं। शनिवार रात वह कानपुर से सीएनजी सिलिंडर डीसीएम में लादकर हरपालपुर जा रहे थे। सदरपुर के पास आगे जा रहे मिट्टी भरे डंपर को ओवर टेक करते समय डंपर से ही डीसीएम टकरा गई।
विज्ञापन

डीसीएम चालक को मामूली चोटें आईं
घटना की जानकारी पर बिलग्राम कोतवाल उमाकांत दीपक और माधौगंज के थानाध्यक्ष केके यादव मौके पर पहुंच गए। कुछ सीएनजी सिलिंडर से गैस रिसाव होने पर आवागमन बंद करा दिया गया। दमकल वाहन और कर्मचारियों को बुलाकर सिलिंडर बंद कराए गए। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि डीसीएम चालक को मामूली चोटें आई हैं। डंपर चालक मौके से भाग निकला। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed