फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM and truck clash on Unnao-Sandila route

उन्नाव-संडीला मार्ग पर डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में छात्र की मौत पर हंगामा, सात घंटे रहा जाम

Fri, 06 Dec 2019 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Dec 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
DCM and truck clash on Unnao-Sandila route
घटना के बाद परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में आसीवन थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर मदारीखेड़ा के समीप डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें साइकिल से कोचिंग जा रहे दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम खंती में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मियागंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त ट्रक के बीच सड़क पर तिरछा खड़ा होने से जाम लग गया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे हसनगंज एसडीएम ने परिजनों को एक बीघा जमीन और मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया है। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया। तब सात घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। महेंद्र गांव निवासी प्रमोद (15) पुत्र तेजपाल कक्षा दस का छात्र था। शुक्रवार सुबह गांव निवासी अपने साथी रिशू (15) पुत्र सजीवन के साथ अलग-अलग साइकिल से हैदराबाद कोचिंग पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

DCM and truck clash on Unnao-Sandila route
हंगामा करते लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव-संडीला मार्ग पर मदारीखेड़ा के सामने धान की बोरियां लादे उन्नाव की ओर जा रहे ट्रक की सामने से आ रही बिस्किट लदी डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इन वाहनों की भिड़ंत के दौरान उधर से गुजर रहे साइकिल सवार दोनों छात्र चपेट में आ गए। इसमें साइकिल सवार प्रमोद ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच डीसीएम खंती में जाकर पलट गई। ट्रक क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया।

घटना में दूसरा छात्र रिशू और कानपुर के सुंदरनगर पनकी निवासी डीसीएम चालक राजेंद्र पाल पुत्र रमेशचंद्र घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। छात्र की मौत पर सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा कर मार्ग जाम कर दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। चार थानों की फ ोर्स और एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार और सीओ यादवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों को एक बीघा जमीन और मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 

 
विज्ञापन

गश खाकर गिरे माता-पिता 
बेटे प्रमोद की मौत पर मां अनीता और पिता गश खाकर गिर गए। पिता की आवाज अटक गई। पिता को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अचानक बेटे की मौत की सूचना से पिता को आघात पहुंचा है। स्थिति सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा। मृतक दो भाईयों में विपिन से छोटा था। बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है। दो बहनें अर्चना, बबिता का रोकर बुरा हाल हो गया। 

एक किमी लंबा जाम
बीच सड़क पर ट्रक के खड़े होने और ग्रामीणों के जाम लगा जाने से उन्नाव-संडीला मार्ग पर यातायात ठप रहा। वाहनों की एक किलोमीटर तक लाइनें लग जाने से जाम लंबा हो गया। बाद में जब पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटाया तब करीब सात घंटे बाद मार्ग खुल सका। इस मौके पर पांच थाना हसनगंज, आसीवन, औरास, फ तेहपुर चौरासी व माखी पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed