फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Day and night temperatures were lower than normal, melting caused shivers.

Kanpur News: दिन व रात का पारा रहा सामान्य से कम, गलन ने कंपकंपाया

Sun, 21 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures were lower than normal, melting caused shivers.
कानपुर देहात। हवा बदलने के बाद भी मौसम का रुख जस का तस है। दिन व रात का पारा लुढ़कने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। गलन ने कंपकंपाया। रात में कंबल के अंदर सर्दी लगी तो घरों में रजाई निकाली गई। दिन में लोग सिर व चेहरा ढंक कर ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह में घना कोहरा छाए रहने और हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है। शनिवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। 2.7 किमी की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली तो गलन रही। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली तो लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर में करीब 12 बजे कोहरा छंटा। इसपर बेहद हल्की धूप निकली। इससे ठंड में कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान करीब 3.4 डिग्री लुढ़क कर 6.4 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शीतलहर की वजह से बाइक सवारों व सफर में मौजूद लोगों को परेशानी हुई। गलन ने कंपकंपाया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर भी वाहन कोहरे की वजह से रेंगते हुए चलते रहे। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नही है। सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलने के आसार है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरत होने पर लोग घरों से निकलें। सिर व चेहरा ढक कर निकले और गर्म कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed