फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter, son-in-law and granddaughter-in-law accused of fraudulently usurping jewellery and cash

Kanpur: बेटी, दामाद और पौत्र वधू पर लगाया धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी हड़पने का आरोप

Mon, 24 Feb 2025 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

Kanpur News: सेवानिवृत एयरफोर्स कर्मी ने बेटी, दामाद और पौत्र वधू पर धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। चकेरी थाने में एसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Daughter, son-in-law and granddaughter-in-law accused of fraudulently usurping jewellery and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चकेरी में सेवानिवृत एयरफोर्स कर्मी ने अपनी बेटी, दामाद और पौत्र वधू पर उनकी नकदी व जेवरात हड़प कर लेने का आरोप लगाया है। चकेरी के मंगला विहार निवासी सूरजबलि के मुताबिक वह अपने बेटे अनिल, बहू अंजू पौत्री सूर्यांशी, पौत्र सौरभ और पौत्र वधू शिवांगी उत्तम के साथ रहते थे। वर्ष 2023 में बेटी अनीता उत्तम और दामाद राजकुमार उत्तम के भड़काने पर पौत्र वधू उनसे रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद करने लगी।

विज्ञापन


साथ ही बेटी और दामाद ने सूरजबलि को भी जान का खतरा होने की बात कहते हुए अपने घर पर रहने को कहा। इस पर सूरजबिल अपनी पत्नी रामकली के साथ 22 अक्टूबर 2023 में बेटी के घर रामादेवी में रहने चले गए। वह अपने सारे कागजात और जेवर भी बेटी के कहने पर लेकर गए। बताया कि कुछ दिन वहां पर रहने के बाद बेटी और दामाद उनसे विवाद करने लगे और आश्रम में छोड़ आने की धमकी देते थे। उसके बाद वे अपनी पत्नी के साथ 26 दिसंबर 2024 को वापस अपने घर आ गए, लेकिन नकदी व जेवरात और कागजात सब बेटी के घर पर छोड़ आए थे।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद वे अपने कागजात समेत जेवरात लेने पहुंचे तो बेटी अनीता ने कहा कि कुछ जेवरात पौत्र वधू शिवांगी लेकर गई है। इतना ही नहीं उन्हें जानकारी हुई कि उनके खाते से भी रुपये निकाले गए हैं। साथ ही दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर उनके सभी वाणिज्यिक संस्थानों में बेटी ने खुद को नॉमिनी बना लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed