फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter of army jawan missing from May 25

25 मई से लापता फौजी की बेटी, मामला पहुंचा राजधानी, पुलिस अफसर से हुई तीखी नोकझोंक

Sun, 05 Aug 2018 08:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
daughter of army jawan missing from May 25
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में दो माह पूर्व घर से लापता चल रही फौजी की बेटी का मामला तूल पकड़ गया। मामले को लेकर सत्ता पक्ष के एक नेता और पुलिस अफसर के बीच फोन पर करीब आठ मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। नेता ने सीएम और डीजीपी से पुलिस अफसर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


 सौरिख कस्बा में सीएचसी रोड निवासी शिवपाल सिंह आर्मी में सूबेदार के पर असम में तैनात हैं। 25 मई को उनकी 20 वर्षीय बेटी अंकिता घर से लापता हो गई थी। भाई आलोक कुमार ने कबीरपुर निवासी महीम मियां उर्फ अजमत के खिलाफ अंकिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


छानबीन में जुटी पुलिस ने इस मामले में महीम समेत अंकिता के अपहरण में शामिल ट्रक चालक अशरफ खां निवासी छिबरामऊ और शानू उर्फ भूरा को जेल भेज चुकी है। बेटी की तलाश न होने पर शुक्रवार और गुरुवार को मां रमा देवी और भाई आलोक शर्मा, मामा लालीजी कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस पर पुलिस अफसर भड़क गए

daughter of army jawan missing from May 25
डेमो पिक
प्रशासन ने किसी तरह उन्हें मनाया। इसके बाद सत्ता पक्ष के एक नेता जिल के पुलिस अफसर को फोन कर अंकिता को तलाशने की बात कही। इस पर पुलिस अफसर भड़क गए। करीब आठ मिनट तक सत्ता पक्ष के नेता और पुलिस अफसर के बीच तीखी कहासुनी हुई।

सूत्रों के अनुसार नेता ने सीएम और डीजीपी से पुलिस अफसर की शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अफसर और सत्ता पक्ष के नेता के बीच हुई कहासुनी को लेकर दिन भर पुलिस महकमे और नेताओं के बीच तरह-तरह की चर्चा भी होती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed