फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter-in-law Shalu was dancing to song "Tum To Dhokhebaaz Ho" at the time of the medicine trader's murder

दवा कारोबारी हत्याकांड: घर में हो रहा था मौत का नाच, शालू बार में लगा रही थी ठुमके, वीडियो वायरल

Wed, 09 Sep 2026 06:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 09 Sep 2026 06:39 PM IST
सार

वारदात की रात का कॉस्मोजिन लाउंज एंड बार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शालू पार्टी के दौरान अपने पति के साथ झूमते नजर आई। 

विज्ञापन
Daughter-in-law Shalu was dancing to song "Tum To Dhokhebaaz Ho" at the time of the medicine trader's murder
दवा कारोबारी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन शनिवार, रात करीब 10:58 बजे कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के साथ हत्यारोपी मौत का नाच कर रहे थे। उस वक्त इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कारोबारी की बहू शालू अपने पति के साथ तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज एंड बार में बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगा रही थी। बुधवार को दोनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन


लाउंज एंड बार के अंदर के इन वीडियो को वहां के कर्मचारियों और पार्टी में मौजूद लोगों द्वारा मोबाइल से बनाने का दावा किया जा रहा है। 33 सेकेंड के पहले वीडियो में शालू और उसका पति सुब्रत तुम तो धोखेबाज हो... वादा करके भूल जाते हो...गाने पर झूमते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ ही डीजे फ्लोर पर कई अन्य कपल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें गाना बज रहा है जुम्मा..चुम्मा दे...दे। इसमें शालू पांच अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिख रही है।
विज्ञापन

 

Daughter-in-law Shalu was dancing to song "Tum To Dhokhebaaz Ho" at the time of the medicine trader's murder
बहू शालू - फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में सुब्रत, शालू के कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों घर पर हो रहे हत्याकांड के विषय में ही बात कर रहे होंगे। ये सारे वीडियो शनिवार देर रात 10 बजे से 12 बजे के बीच के बताए जा रहा हैं। इसी दौरान फ्लैट में कारोबारी विनीत की विशाल और राजकिशोर ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

Daughter-in-law Shalu was dancing to song "Tum To Dhokhebaaz Ho" at the time of the medicine trader's murder
बहू शालू - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कुछ वीडियो सामने आए हैं। ये सीसीटीवी फुटेज नहीं बल्कि मोबाइल से बनाए गए वीडियो हैं। इनकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed