{"_id":"67eaec667a6856e9590745ff","slug":"daughter-called-from-california-police-found-the-missing-father-in-25-minutes-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121447-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैलिफोर्निया से बेटी ने किया फोन, पुलिस ने 25 मिनट में ढूंढ निकाले लापता पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैलिफोर्निया से बेटी ने किया फोन, पुलिस ने 25 मिनट में ढूंढ निकाले लापता पिता
विज्ञापन
गोविंद नगर पुलिस ने बुजुर्ग को पत्नी और रिश्तेदार के सुपुर्द किया।
- फोटो : स्वयं
कानपुर।
हैलो इंस्पेक्टर साहब, मैं कैलिफोर्निया से बोल रही हूं, मेरे 69 साल के पिताजी गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए हैं जबकि मां ट्रेन अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में हैं। प्लीज उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करिए।
रविवार रात 2:55 बजे गोविंदनगर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर इंटरनेशनल नंबर से एक कॉल आई और कॉल करने वाली महिला ने मदद की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने 25 मिनट में ही बुजुर्ग को ढूंढ निकाला।
वृद्ध कमलेश पंडया पत्नी सुनीता देवी के साथ मुंबई में अमीनाबाद में रहते हैं। उनकी बेटी कैलिफोर्निया की एक कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जबकि बेटा अंकित अमेरिका की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। सुनीता के मुताबिक मानसिक अस्वस्थ हैं। वह कुछ दिन पहले पति के साथ अहमदाबाद निवासी परिचित दीप त्रिवेदी के यहां गई थीं।
विज्ञापन
वहां से दीप और पति के साथ पांच दिन पहले कामाख्या देवी दर्शन करने गई थीं। रविवार रात को वहां से हावड़ा एक्सप्रेस से वापस अहमदाबाद जा रही थीं। रात करीब पौने एक बजे ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची थीं। पति बाथरूम जाने की बात कह कर गए थे और कब नीचे उतर गए। इसके बारे में पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद आंख खुली तो ट्रेन भिंड स्टेशन पहुंच गई थी।
घबराकर बेटी को फोन किया तो उसने गूगल से नंबर निकालकर पुलिस को फोन किया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि बेटी का व्हॉट्सएप काॅल आने के बाद उससे फोटो मांगी तो कुछ देर बाद अमेरिका में रहने वाले बेटे ने फोटो भेजी। इसके बाद दरोगा महेश पाल को फोटो देकर गोविंदपुरी स्टेशन भेजा गया।
रात 3:20 बजे नीली टीशर्ट पहने बुजुर्ग टहलते मिल गए। फोटो मिलान के बाद थाने लाया गया। बेटी के सूचना दी। सुबह पत्नी थाने पहुंची तो उनके सुपुर्द कर दिया।