{"_id":"68c99e38f33e94631a0109aa","slug":"darkness-on-railway-foot-over-bridge-mobile-torch-became-the-support-etawa-news-c-216-1-etw1005-130856-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रेलवे फुट ओवरब्रिज पर अंधेरा, मोबाइल की टॉर्च बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रेलवे फुट ओवरब्रिज पर अंधेरा, मोबाइल की टॉर्च बनी सहारा
विज्ञापन
इटावा। शहर के रेलवे स्टेशन के छह प्लेटफाॅर्म के ऊपर से गुजरने वाले फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की लाइटें हफ्ते भर से खराब पड़ी हैं। इसकी वजह से 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। इस दौरान निकलने के दौरान लोगाें को टॉर्च की रोशनी में उतरना व चढ़ना पड़ रहा है। इस दौरान गांधीनगर, विजय नगर, फ्रेंडस् कॉलोनी, रामनगर, शांति कॉलोनी, यशोदा नगर, तुलसी अड्डा, अजीत नगर, कोकपुरा, बगिया अड्डा आदि मोहल्ले के लोग रेलवे लाइन पार से काम के सिलसिले में इसी फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करते हैं। इसमें छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोग आवागमन करते हैं। यहां लाइट न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लाइट खराब होने से पांच किमी दूर का लगा रहे चक्कर
अंधेरे में छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोग फुट ओवरब्रिज का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान लाइन पार आने के लिए उन्हें पांच किमी दूर तक लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने लाइट को सही करवाने की मांग की है लेकिन अभी तक उनकी उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ है।