फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DAP not in PCF center, more money is being recovered from farmers at private shops

पीसीएफ केंद्र में नहीं डीएपी, निजी दुकानों पर किसानों से हो रही अधिक वसूली

Fri, 08 Oct 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
DAP not in PCF center, more money is being recovered from farmers at private shops
गजनेर पीसीएफ केंद्र का खाली गोदाम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। लाही व सरसों की बोआई में किसान डीएपी का इस्तेमाल करते हैं। गजनेर के पीसीएफ केंद्र में डीएपी नहीं है। निजी दुकानदार किसानों से प्रति बोरी सौ रुपये अधिक वसूल रहे हैं। इससे फसल की लागत बढ़ने की चिंता से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में लाही व सरसों की बोआई का समय हैं। इसके लिए किसान खेत तैयार करने के साथ बीज व खाद खरीद रहे हैं। बेहतर पैदावार के लिए किसान बोआई के समय ही डीएपी का इस्तेमाल करते हैं। गजनेर के पीसीएफ केंद्र में दस दिनों से खाद नहीं है।
विज्ञापन

निजी दुकानदार इसका फायदा उठा रहे हैं। डीएपी की प्रति बोरी के रेट 12 सौ रुपये निर्धारित हैं। दुकानदार इसे 1280 से 1300 रुपये तक बेच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें 1250 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से थोक में डीएपी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 रुपये प्रति बोरी की पल्लेदारी देनी पड़ती है। 1280 रुपये से कम बेचने पर लागत भी डूब रही है। वहीं क्षेत्र में खाद की निजी दुकानों पर रेट लिस्ट व अधिकारियों के नंबर नहीं लिखवाए गए हैं।
एक सप्ताह पहले जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने गजनेर क्षेत्र की खाद की दुकानों में यूरिया की कालाबाजारी होने की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। कार्रवाई के बाद भी निजी खाद विक्रेताओं की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है।

गजनेर कस्बे में डीएपी की कालाबाजारी किए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है। अगर ऐसा है तो दुकानदार को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. उमेश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed