फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   danger of corona reduced, covid guidelines are being followed in schools

कानपुर: कोरोना को भुला अब पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, ऑफलाइन पढ़ाई खत्म, पटरी पर लौटी शिक्षण व्यवस्था

Wed, 23 Mar 2022 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 12:59 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद जब स्कूल खोले गए तो प्रबंधन ने कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया। शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त होने से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई ने संभाला जरूर था, लेकिन बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए थे। 

विज्ञापन
danger of corona reduced, covid guidelines are being followed in schools
स्कूलों में किया जा रहा कोविड गाइडलाइन का पालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा पर भी विराम लग गया है। बेपटरी हो चुकी शिक्षण व्यवस्था अब पूरी तरह से पटरी पर लौट आई है। नए सत्र से स्कूल पूरे समय के लिए पूरी क्षमता से खुलेंगे। कुछ स्कूलों में मार्च अंत तो कुछ स्कूलों में अप्रैल के पहले सप्ताह से सत्र शुरू हो जाएगा। वहीं शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त होने से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई ने संभाला जरूर था, लेकिन बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए थे। 
विज्ञापन


बोले छात्र 

अब हाथों को साफ करने की आदत भी हो गई है। क्लास में आने से पहले सीट और आसपास सैनिटाइज करते हैं उसके बाद बैठते हैं। हालांकि गर्मी में मास्क से थोड़ी दिक्कत होती है। - आंशी ओमर, 12वीं, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन 

विज्ञापन

ऑफलाइन पढ़ाई को काफी मिस किया। ऑनलाइन पढ़ाई में वह मजा नहीं है। आगे अगर कोई लहर आए तो भी छात्रों की गुहार है कि स्कूलों को न बंद किया जाए। सब एहतियात बरतेंगे। - विकास यादव, 11वीं, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सालों में स्कूल और पढ़ाई को काफी मिस किया। इस बार बोर्ड है और उम्मीद करती हूं कि परीक्षाएं बिना किसी रुकावट के होंगी। - खुशी, 12वीं, डीपीएस कल्याणपुर

मास्क, सैनिटाइजर के साथ रहने की आदत हो गई है। अब स्कूल भी ऐसे आने में परेशानी नहीं है, बस स्कूल आने का मौका मिलता रहे। दो सालों में पढ़ाई का नुकसान हुआ है।- नंदिनी, 12वीं, डीपीएस कल्याणपुर

बोले प्रिंसिपल

स्कूल में छात्र, शिक्षकों, कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखा गया है। सैनिटाइजेशन, गेट पर चेकिंग अभी भी जारी है। इससे कोई परेशानी नहीं है। स्कूलों में पढ़ाई होती रहे, एहितयात की जिम्मेदारी प्रबंधतंत्र ने ले रखी है। अगर किसी को परेशानी होती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। - बृजमोहन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बीएनएसडी शिक्षा निकेतन

छात्रों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। छात्रों, अभिभावकों के सहयोग से स्कूल सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। सरकारी आदेशों का पूरा पालन कर रहे हैं। मास्क के बिना अगर कोई छात्र आता भी है तो उसे स्कूल से मास्क दिया जाता है। सभी छात्र वैक्सीनेटेड हैं। - अर्चना निगम, डीपीएस कल्याणपुर


अभिभावक बोले

अब स्कूलों के भरोसे ही बच्चे हैं। सभी स्कूलों में एहतियात बरती जा रही है। बच्चे आकर बताते भी हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से नुकसान ही हो रहा था। - मीनाक्षी मिश्रा, प्रेम नगर

ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों का नुकसान हो रहा था। मानसिक, शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ हो रहे थे। स्कूल खुलने के बाद परिवर्तन दिख रहा है। - एकता दुबे, श्याम नगर

अब स्कूलों में रोज होता है सैनिटाइजेशन
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्र छात्र पढ़ते हैं। प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कराने वाले स्कूल की फिजा अब पूरी तरह से बदल गई है। महामारी को हराने और छात्रों को शिक्षा से अब वंचित न रहना पड़े इसके लिए स्कूलों में पूरी व्यवस्था है।

गेट पर थर्मल स्कैनिंग के साथ छात्रों के जूतों को मशीन से सैनिटाइज किया जाता है। इसके बाद ही सभी छात्र कक्षाओं में जाते हैं। जहां उनको पूरे समय मास्क में रहने की हिदायत दी गई है। छुट्टी के बाद पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जाता है। स्कूल में अलग से आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

दो साल से ऑफलाइन पढ़ाई से दूर रहे छात्रों को फोकस करने की तैयारी है। 10वीं और 12वीं के बच्चों पर पूरा फोकस है। परीक्षा के दो पहले तक उनको स्कूल बुलाया जा रहा है। नए सत्र से स्पोर्ट्स, एक्टिविटी की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed