फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dance competition today, those working for the welfare of the country and society will get bravery award

Kanpur News: डांस प्रतियोगिता आज, देशहित व समाजहित में कार्य करने वालों को मिलेगा ब्रेवरी अवॉर्ड

Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dance competition today, those working for the welfare of the country and society will get bravery award
कानपुर। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत सोमवार को आयोजित होने वाली ग्रुप डांस प्रतियोगिता में देशभक्ति का रंग नजर आएगा। 11 अगस्त को रागेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में नृत्य प्रस्तुतियों से बच्चे देशभक्ति के प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त करेंगे। इस मौके पर देश सेवा और अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को ब्रेवरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त मंच है। इसमें स्कूल, कोचिंग व अन्य डांस अकादमी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल बच्चे देशभक्ति थीम पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। थीम देशभक्ति आधारित गानों की है। इसमें फिल्मी, लोकगीत, मैशअप आदि तैयार कर प्रतिभागी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिभागियों ने पंजीकरण करा लिया है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। पहले नंबर पर आने वाले विजेता ग्रुप को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, दूसरे स्थान पर 8,100 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र, तीसरे स्थान पर आने वाले ग्रुप को 5100 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दो सांत्वना पुरस्कार, विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोतीझील में अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम रैली में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, सामाजिक, धार्मिक, महिला, व्यापारी, सरकारी एवं गैर सरकारी सहित सभी संस्थाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। इसके लिए देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित झांकियां सजाकर लाना होगा। प्रतियोगिता में एक संस्था से एक ही झांकी मान्य होगी। पंजीकरण के लिए 7007565205 पर संस्था का नाम और झांकी की थीम लिखकर व्हॉट्सअप करें। पंजीकृत संस्थानों को झांकी 15 अगस्त की सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे के बीच मोतीझील कारगिल पार्क के पास लेकर आना है। इसमें सफल प्रतिभागियों को पहला पुरस्कार 51 हजार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र, दूसरा 21 हजार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। दो को सांत्वना पुरस्कार में 5100 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें महिला संगठन व क्लब समूह में या एकल प्रतिभाग कर सकती हैं। महिलाएं अपने समूह में किसी समाज (बंगाली, मराठी, मुस्लिम, नेपाली, माहेश्वरी) को प्रदर्शित करती हुई वेशभूषा या सामाजिक संदेश देती हुई प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। चयनित प्रथम महिला विजेता समूह को 11 हजार, दूसरी 51 सौ और तीसरी विजेता को 21 सौ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एकल प्रतियोगिता में बेस्ट पैट्रियॉटिक, बेस्ट फ्रीडम फाइटर और मोस्ट क्रिएटिव कॉस्ट्यूम चुनी जाने वाली महिलाओं को 2100 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागी महिलाओं को 15 अगस्त को मोतीझील कारगिल पार्क के सामने सुबह नौ बजे मां तुझे प्रणाम के सेल्फी काउंटर पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 07617403311 पर संपर्क करें।





प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर- कानपुर नगर निगम, पावर्ड बाय यूपीएसआईडी, इन एसोसिएशन एमएलए ग्रीन, सपोर्टेड बाय एमएचपीएल इंडिया, पालीवाल डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कॉलेजेस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, जेट इको, को स्पॉन्सर सर पदमपत सिंघानिया स्कूल, हर मिलाप मिशन स्कूल, कात्यान स्कूल, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, श्री राम एजुकेशन सेंटर, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, ध्रुव ज्वैल्स, पंजाब नेशनल बैंक, वंदे भारत सोलर सॉल्यूशन, कपिला पशु आहार, सोना चांदी ज्वैलर्स, कपूर फर्नीचर, विदिशा डिटर्जेंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स, हीरा स्वीट्स, मुरारी ग्रुप, संजीव जैन नेताजी, डॉक्टर शुक्ला, सुखधाम रेजिडेंसी, रेडियो पार्टनर बिग एफएम, चैनल पार्टनर न्यूज प्लस, धर्म संस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed