फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Damaged Power Pole Disrupts Electricity Supply, Around 100 Factories Affected in Uptron Estate

कानपुर: अपट्रॉन एस्टेट में चार महीने से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल, 100 फैक्ट्रियों का काम प्रभावित

Mon, 24 Aug 2026 05:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 05:50 PM IST
सार

Kanpur News: अपट्रॉन एस्टेट में करीब चार महीने से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अब औद्योगिक इकाइयों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। करीब 70 प्रतिशत क्षतिग्रस्त पोल को अब तक नहीं बदले जाने से उद्यमियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Damaged Power Pole Disrupts Electricity Supply, Around 100 Factories Affected in Uptron Estate
बिजली आपूर्ति प्रभावित - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुधवार को पोल की खराब स्थिति के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे करीब 100 औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हुआ। उद्यमियों का कहना है कि पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद समय रहते इसे नहीं बदला गया। बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से फैक्ट्रियों में उत्पादन और अन्य काम प्रभावित हुए। इससे औद्योगिक इकाइयों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

विज्ञापन

 

लंबे समय से बनी है समस्या

औद्योगिक प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद पोल को बदलने की कार्रवाई नहीं हुई। अब बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बाद उद्यमियों ने केस्को की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। ऐसे में क्षतिग्रस्त पोल को तत्काल बदलकर विद्युत व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Damaged Power Pole Disrupts Electricity Supply, Around 100 Factories Affected in Uptron Estate
बिजली आपूर्ति प्रभावित - फोटो : amar ujala

मौके पर राम जशनानी, ललित श्यामदासानी, नरेश सिंह, साहिल, मुकेश समेत अन्य औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्यमियों ने केस्को से क्षतिग्रस्त पोल को तत्काल बदलने और अपट्रॉन एस्टेट की विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed