{"_id":"685c4334a3c6f36299057064","slug":"dairy-operator-beaten-with-sticks-for-not-getting-money-etawa-news-c-216-1-etw1005-127208-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रुपये न मिलने पर डेयरी संचालक को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रुपये न मिलने पर डेयरी संचालक को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बनी में रुपये न मिलने पर तीन लोगों ने दूध डेयरी संचालक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्राम नगला बनी निवासी रमेश बाबू ने थाने में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया वह गांव में ही एक डेयरी का संचालन करते हैं। इस पर गांव के तमाम लोग दूध लेकर आते हैं। मंगलवार की शाम को गांव का ही एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ दूध देने डेयरी पर आया और उसने अपने बकाया मांगे। डेरी संचालक ने कहा कि अभी दूध डेयरी फर्म से रुपये नहीं मिले हैं। वहां से रुपये मिलते ही रुपये मिल जाएंगे।
इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। डेयरी संचालक ने गाली-गलौज करने से मना किया तो तीन लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। रमेश को पिटता देख पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर जान से मार ने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।