फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit goppa bad time start

‘पाठा के शैतान’ को खुली चुनौती, जेल जाएगा या फिर जान से

Sat, 29 Apr 2017 07:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 07:16 AM IST
विज्ञापन
dacoit goppa bad time start
गोप्पा की उलटी गिनती शुरू, एक लाख पहुंचा ईनाम
‘योगी राज’ में नए डीजीपी बने सुलखान सिंह का सबसे बड़ा एक्शन कुख्यात डकैत गोप्पा पर दिख रहा है। दस्यु गोप्पा जेल जाएगा या फिर जान से जाएगा। बांदा के मूल निवासी डीजीपी सुलखान सिंह पाठा के बीहड़ों से अच्छी तरह से वाकिफ माने जाते हैं। तेज तर्रार छवि के आईने में दिखने वाले डीजीपी की पुलिस ने  ‘पाठा के शैतान’ को खुली चुनौती दी है। शायद अब डाकू गोप्पा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने भी इस दस्यु सरगना पर अपनी नजरें तिरछी करते हुए ईनाम की रकम 50 हजार से बढ़ाकर दो गुनी एक लाख कर दी है। 
विज्ञापन


यूपी के नवगांतुक डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) सुलखान सिंह से खूंखार डकैतों के नाम से पहचाने जाने वाले बुंदेलखंड को नई पहचान मिली है। बुंदेलखंड का पाठा क्षेत्र दस्यु सरगनाओं के लिए मशहूर रहा है। यहां के कई खतरनाक और नामवर डकैतों का सफाया हो चुका है। लेकिन डाकू रामगोपाल उर्फ गोप्पा अभी भी पाठा में पांव पसारे हुए है। वर्ष 2015 में जब उसने सिर उठाया तो उस पर पांच हजार का ईनाम घोषित हुआ। उसके अपराध और बढ़ते तो यूपी पुलिस द्वारा ईनाम की रकम बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। अब शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इस ईनाम को दोगुना करते हुए एक लाख कर दिया है। उस पर हत्या, धमकी, रंगदारी वसूली, लूट आदि के करीब तीन दर्जन केस हैं। इन दिनों वह बुंदेलखंड का ‘मोस्ट वांटेड’ डाकू बन गया है। 
विज्ञापन


9 साल का बागी, तीन दर्जन केस
लगभग 9 साल के अपराधिक जीवन में दस्यु गोप्पा सिर्फ एक ही बार पुलिस के हाथ लगा। फिर जमानत पर रिहा हुआ तो आज तक फरार है। 28 फरवरी 2009 को चित्रकूट पुलिस ने कपसेठी गांव के पास उसे गिरफ्तार किया था। करीब साढ़े चार साल यहां बांदा जेल में रहने के बाद 30 अगस्त 2013 को जमानत पर रिहा हुआ और फिर फरार होकर जंगल में गुम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी भी चित्रकूट में 
दस्यु सरगना गोप्पा की बाबत चित्रकूटधाम मंडल डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि गोप्पा पर पुलिस लगातार अपना शिकंजा कस रही है। शुक्रवार को र्डीआजी भी चित्रकूट क्षेत्र में ही थे। ईनाम राशि दोगुना कर एक लाख रुपये किए जाने की बाबत डीआईजी ने बताया कि जानकारी उन्हें मिली है। लेकिन अभी ऐसा कोई लिखित आदेश उनके सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और शासन के निर्देशों और मंशा पर कड़ाई से अमल हो रहा है। जल्द ही गोप्पा से निजात दिलाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed