फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dabang burns the young man with petrol for four feet of land Kanpur Crime News

Kanpur: महज चार फीट जमीन के लिए दबंगों ने पेट्रोल डाल युवक को जिंदा जलाया, बेटा-पत्नी भी झुलसे

Sun, 18 Oct 2020 09:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Dabang burns the young man with petrol for four feet of land Kanpur Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव(घाटमपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में चार फीट जमीन के लिए दबंग ने पड़ोसी युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पहुंची पत्नी व बेटे पर जलता हुआ बोरा फेंक दिया। जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। साढ़ पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को उर्सला रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना स्थल पर एसएसपी एसपी ग्रामीण और सीओ व तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


क्षेत्र के चिरली गांव निवासी पृथ्वी पाल के तीन पुत्र राजपाल, होरीलाल और संजय है। जिनमें से होरी लाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका पड़ोसी राजू सिंह के साथ घर के बगल में पड़ी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उस जमीन पर होरीलाल पहले से काबिज है और अपने मवेशी बांधता है। शनिवार देर शाम होरी लाल दर्जी अपनी पत्नी शांता व बेटे सत्यम के साथ खेत से काम कर घर आ रहा था। पड़ोसी राजू सिंह राना अपने घर के बाहर बैठा था। तभी पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर विवाद बढ़ गया और जब तक होरीलाल कुछ समझ पाता। राजू ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर होरीलाल के ऊपर फेंक दिया और माचिस से लगा दी। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची पत्नी शांता व बेटे सत्यम के ऊपर भी जलता हुआ बोरा फेंक दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मौका लगाकर आरोपित राजू सिंह राणा उसकी पत्नी मंजू और पुत्र प्रथम सिंह राना के साथ घर बंद कर भागने की फिराक में थे। तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची साढ़ थाना पुलिस ने आरोपित की पत्नी मंजू और उसके 17 वर्षीय बेटे प्रथम सिंघाना को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद ही मुख्य आरोपी राजू सिंह राणा भी पुलिस के पकड़ में आ गया। सूचना पर पहुंची डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी घाटमपुर रवि सिंह सहित महराजपुर, नर्वल, बिधनू, घाटमपुर व सजेती थाने की पुलिस पहुंच गई। देर रात फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि चार फीट जमीन के लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed