{"_id":"67d71b4ac2054da4c305b854","slug":"cylinder-stolen-from-oxygen-plant-of-district-hospital-kanpur-news-c-216-1-etw1002-122785-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
इटावा। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट से चोर ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी कर ले गए। यही नहीं चोर यहां से प्लांट में लगी कॉपर की पाइप लाइन भी चुरा ले गए। जब प्लांट के आपरेटर ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी तो हलचल मच गई।
शनिवार रात जिला संयुक्त चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर के पास बने ऑक्सीजन प्लांट में चोर जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर चुरा ले गए। इस बात की जानकारी रविवार को सुबह तब हुई जब प्लांट का ऑपरेटर विपिन कुमार सुबह प्लांट पर पहुंचा। प्लांट का ताला टूटा हुआ मिला तो उसने अंदर जाकर देखा कि प्लांट का मुख्य जंबो सिलिंडर गायब है। यह देख उसके होश उढ़ गए। इसके बाद उसकी नजर प्लांट की पाइप लाइन पर पड़ी तो पाया कि चोर लगभग 32 फुट लंबी कॉपर की पाइपलाइन को भी काटकर ले गए हैं। ऑपरेटर विपिन ने इसकी जानकारी तुरंत ही प्रभारी सीएमएस डॉ. सीएस नेगी को दी।
उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को देखा और सिविल लाइन थाना पुलिस को चोरी के इस मामले की सूचना दी। अस्पताल परिसर में दिन के साथ ही रात के समय भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं इसके बाद भी अस्पताल परिसर में चोरी होने चर्चा का विषय रहा। जिला अस्पताल में वर्ष 2021 में कोरोना काल में इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना पीएम केयर फंड से की गई थी जिससे अस्पताल में भती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीएस नेगी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।