फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कन्नौज में तेज धमाके से मकान के चीथड़े उड़े, एक की मौत सात घायल, एटीएस करेंगी विस्फोट की जांच

Sun, 15 Dec 2019 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked with a loud explosion, six people injured
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में मंडी निरीक्षक के आवास विकास स्थित दो मंजिला मकान में रविवार दोपहर बाद हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के मकानों के भी शीशे चटक गए। दीवारों में दरारें आ गईं। मंडी निरीक्षक की पत्नी-बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए।


 
Cylinder cracked with a loud explosion, six people injured
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक किशोरी तो धमाका सुनकर ही बेहोश हो गई। पीजीआई लखनऊ ले जाए जाने पर एक किशोरी की मौत हो गई। डीएम, एसपी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विस्फोट के कारण स्पष्ट न होने पर लखनऊ से एटीएस व बीडीएस को बुलाया गया है। आम तौर पर शांत रहने वाली आवास विकास कालोनी में दोपहर बाद विस्फोट हुआ।
 
Cylinder cracked with a loud explosion, six people injured
विस्फोट के बाद मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज दहले लोग घरों से बाहर आ गए। मंडी कुछ ही देर में मंडी निरीक्षक के मकान के बाहर भीड़ जुट गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान के दोनों लिंटर दीवारों से कई फीट ऊपर उठकर नीचे गिर गए थे। आंगन में पड़े जाल की सरिया टूटकर इधर-उधर बिखर गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cylinder cracked with a loud explosion, six people injured
मकान के चीथड़े उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
मुख्य दरवाजा मकान से लगभग सौ फीट दूर जाकर गिरा। मकान के आगे और पीछे की दोनों दीवारों के परखचे उड़ गए। मकान में मौजूद मंडी निरीक्षक सुरेश चौहान की पत्नी रीता देवी, पुत्र अंकुर, पुत्रवधू सोनम, पुत्री आकांक्षा, किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार व इनकी 16 वर्षीय पुत्री आस्था, ओछा जनपद मैनपुरी निवासी मृदुल व इनकी पत्नी काजोल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 
विज्ञापन
Cylinder cracked with a loud explosion, six people injured
धमाके के बाद इलाके में दहशत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रीता, अंकुर, सोनम, आकांक्षा, आशा, आस्था की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां आस्था ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सिलिंडर फटना बताया, हालांकि स्थिति स्पष्ट न होने और विस्फोट से उड़े मकान की हालत देख एटीएस व बीडीएस टीम को लखनऊ से बुलाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed