फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyclist throwing a sticky substance at young women.

Kanpur News: युवतियों पर चिपचिपा पदार्थ फेंक रहा साइकिल सवार

Sun, 21 Jun 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cyclist throwing a sticky substance at young women.
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में एक साइकिल सवार राह चलती छात्राओं और युवतियों पर चिपचिपा पदार्थ फेंक रहा है। पुलिस को दो घटनाओं की जानकारी हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज कैद हुई है।वह सफेद कुर्ता पायजामा पहने और पीठ पर बैग टांगकर जाते हुए नजर आया है। शनिवार की रात को एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर निवासी युवती शारदा नगर क्षेत्र में रहकर नेट की तैयारी कर रही है। वह शनिवार सुबह दूध लेकर अपने कमरे में जा रही थी। वह जैसे ही नौ नंबर क्रॉसिंग के पास पहुंची तभी साइकिल सवार युवक पीछे से आया और कुछ तरल पदार्थ फेंककर भाग निकला। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो गया। घर पहुंचने पर छात्रा को कपड़े में कुछ चिपचिपा पदार्थ पड़ा दिखाई दिया। उसने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। वहीं शाम को गुरुदेव के नजदीक के अस्पताल से नर्सिंग का काम खत्म कर घर जा रही दो युवतियों के साथ इसी तरह की घटना हुई। युवतियों ने साइकिल और बाइक से गुजरे युवकों पर पदार्थ फेंकने का संदेह जताया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सीसीटीवी में साइकिल सवार एक संदिग्ध की फुटेज कैद हुई है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed