फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cybercrime team trying to find out the exact location of the person who sent the fake e-mail

एचएएल से 55 लाख रुपये की ठगी: फर्जी ई-मेल भेजने वाले की सही लाेकेशन निकालने में जुटी साइबर क्राइम की टीम

Wed, 19 Mar 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 12:04 AM IST
सार

एचएएल से फर्जी मेल के जरिये 55 लाख रुपये ठगी के मामले में जांच टीम ने कई कंपनियों से संपर्क किया। इंटरपोल समेत अन्य एजेंसियों के जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन
Cybercrime team trying to find out the exact location of the person who sent the fake e-mail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनाटिकल्स लिमिटेड (एचएएल) से 55 लाख रुपये की ठगी के लिए इस्तेमाल हुई फर्जी ई-मेल आईडी की सही लोकेशन निकालने के लिए साइबर सेल ने कई कंपनियों से संपर्क किया है। इंटरपोल से रिपोर्ट हासिल करने के लिए सही फाॅर्मेट तैयार किया जा रहा है। फाॅर्मेट के आधार पर ही फर्जी कंपनी के प्रमाणीकरण और उसके एचएएल को ई-मेल भेजने की जानकारी हासिल हो सकेगी। एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि रुपये न्यूयाॅर्क के जिस बैंक में भेजे गए हैं, उन रुपयाें को निकाला गया या कहीं और ट्रांसफर कराए गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


मेल का नहीं मिला जवाब, भेजा गया रिमाइंडर
डीसीपी क्राइम ने सोमवार को इंटरपोल, विदेश मंत्रालय और फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व ऑफ इंडिया (एफआरआई) को मेल भेजा था। वहां से कोई जवाब न मिलने पर मंगलवार लखनऊ स्थित साइबर मुख्यालय के एसपी की ओर से दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को मिला ई-मेल हेडर
सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच की टीम को एचएएल से ई-मेल का हेडर मिल गया है। इसमें कौन कौन से दिन कंपनी और एचएएल के बीच संवाद हुआ है। इससे माध्यम से फर्जीवाड़ा कहां से हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed