फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraudster of 1.98 crores from Hyderabad businessman arrested from Kanpur

UP: हैदराबाद के कारेाबारी से 1.98 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला कानपुर से गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

हैदराबाद के कारोबारी को सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा देकर ठगने वाला कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की शिकायत के बाद तेलंगाना पुलिस पहले नोएडा से एक को पकड़ चुकी है।

विज्ञापन
Cyber fraudster of 1.98 crores from Hyderabad businessman arrested from Kanpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना राज्य के हैदराबाद निवासी कारोबारी से 1.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने जूही लाल कालोनी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अमर शर्मा के रूप में हुई है। तेलंगाना पुलिस की टीम उसे लेकर रविवार सुबह रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार हैदराबाद के गांधीनगर निवासी बड़े कारोबारी जी वेंकट रेड्डी से तीन मार्च को साइबर ठगों ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया। ऑनलाइन निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देने वाला मैसेज भेजा।
विज्ञापन


साइबर ठगो के जाल में फंसकर रेड्डी ने धीरे-धीरे बताए गए ट्रेडिंग अकाउंट में 1.98 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। निवेश की रकम निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने उनका अकाउंट बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्हाेंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तेलंगाना पुलिस के दरोगा अभिषेक के मुताबिक वारदात में पांच आरोपी शामिल थे।
विज्ञापन

Cyber fraudster of 1.98 crores from Hyderabad businessman arrested from Kanpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसमें एक आरोपी निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी की निशानदेही पर अमर शर्मा की तलाश में टीम किदवई नगर पहुंची। पूछताछ में अमर ने ठगी की बात कुबूल की है। गैंग के अलग-अलग शहरों में रह रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed