फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraud of 35 lakhs, online game played with 21 lakhs, many employees of UCO Bank under investigation

Kanpur: 35 लाख की साइबर ठगी, 21 लाख से खेल लिया ऑनलाइन गेम, जांच के घेरे में यूको बैंक के कर्मचारी

Thu, 10 Aug 2023 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:15 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के दौरान 21 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में हारने की बात सामने आई है, पुलिस ने जेल में बंद पीयूष से पूछताछ की है, जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। 

विज्ञापन
Cyber fraud of 35 lakhs, online game played with 21 lakhs, many employees of UCO Bank under investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के खाते 35 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में पुलिस को एक अहम जानकारी हासिल हुई है। आरोपी ने ठगी के 35 लाख रुपये में से 21 लाख रुपये ऑन लाइन गेम के खर्च कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद विवेचक ने आरोपी से जेल में पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

यूको बैंक पनकी ब्रांच के कर्मचारियों ने भौंती प्रतापपुर सचेंडी निवासी 82 वर्षीय भगवान दास अवस्थी के खाते से 35 लाख रुपए उड़ा दिये थे। पनकी पुलिस ने बुजुर्ग किसान की तहरीर पर बैंक के चार कर्मचारी शशांक दीक्षित, अनिल कुमार शुक्ला, पीयूष पांडेय, बैंक के कैशियर और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपियों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।  इस मामले में पनकी पुलिस ने जांच की पता चला कि पीयूष पांडेय ने रकम इधर उधर की है। पुलिस ने पीयूष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विस्तृत जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दिए थे 21 लाख
इंस्पेक्टर पनकी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पीयूष ने ठगी के 35 लाख रुपये में से 21 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दिए थे। जानकारी मिलने पर बुधवार को इंस्पेक्टर ने कोर्ट से आदेश लेकर जेल में आरोपी पीयूष से पूछताछ की। जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी।

यूको बैंक पनकी ब्रांच के कई कर्मचारी जांच के घेरे में
किसान भगवान दास ने बताया कि हाल ही में खेत बेचने पर उन्हें 35 लाख रुपए मिले थे। उन्होंने यूको बैंक की पनकी गंगागंज ब्रांच में पूरे रुपए जमा कर दिए थे। बैंक कर्मचारी शशांक दीक्षित, अनिल कुमार शुक्ला, पीयूष पांडेय, कैशियर और दो अन्य लोगों ने झांसा दिया कि बैंक आपको सीनियर सिटीजन के नाते अधिक ब्याज देगी।

बैंक स्टेटमेंट चेक कराने पर हुई जानकारी
आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उनसे कई चेकों में साइन कराकर अपने पास रख दिया। इसके साथ ही एक दस्तावेज देते हुए कहा कि आपकी एफडी हो गई है। साथ ही यह भी हिदायत दी कि किसी को बताना नहीं। कुछ दिन उन्होंने बैंक स्टेटमेंट चेक कराया, तो पता चला कि अकाउंट से पूरी रकम निकल चुकी है।

विवेचना के दौरान 21 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में हारने की बात सामने आई है, पुलिस ने जेल में बंद पीयूष से पूछताछ की है। जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी।  -रत्नेश कुमार सिंह, पनकी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed