फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber criminals make Foreign woman's ID and blackmailed businessman

फेसबुक पर आपकी है विदेशी महिलाओं से दोस्ती तो सिर पर मंडरा रहा है खतरा, बचने के लिए करना होगा ये काम

Sat, 20 Jun 2020 10:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals make Foreign woman's ID and blackmailed businessman
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर की सबसे बड़ी साइबर ठगी सामने आई है। साइबर ठगों ने शहर के तलाक महल निवासी स्क्रैप कारोबारी एजाज हुसैन को फेसबुक पर विदेशी महिला की आईडी से अपने जाल में फंसाकर 69.24 लाख रुपये ठग लिए। इसके लिए पहले मीठी-मीठी बातें और फिर गिफ्ट देने का झांसा दिया गया। कुछ दिन बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी का अफसर बन एक ठग ने फोन किया।
विज्ञापन


फिर मनी लॉड्रिंग तथा आतंकी गतिविधियों में फंसाने की धमकी दे कई बार में लाखों रुपये ठग लिए गए। आईजी के आदेश पर शुक्रवार को चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई। आईजी ने एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंपी है। स्क्रैप कारोबारी ने बताया कि मार्च में उनके पास फेसबुक पर लीजा डेविड नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।
विज्ञापन


उन्होंने उसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद उसने बातचीत करनी शुरू की। महिला ने बताया कि वह अमेरिका में रहती है। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद 17 अप्रैल को कारोबारी के पास एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि वह एयरपोर्ट अथॉरिटी से बोल रहा है। उसने अमेरिका से एक गिफ्ट आने की जानकारी दी। साथ ही डिलीवरी के लिए 35 हजार रुपये खाते में जमा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर कारोबारी ने युवक के बताए खाते में रकम जमा करा दी। कुछ दिन बाद दोबारा कॉल आई तो उसने गिफ्ट पैक में 70 हजार यूएस डॉलर होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अब मनी लॉड्रिंग और आतंकी गतिविधियों का केस चलेगा। ये सुनकर कारोबारी सहम गया। इसके बाद ठग लगातार ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता रहा। कारोबारी ने 40 बार में कुल 69.24 लाख रुपये जमा कराए। शुक्रवार को कारोबारी ने आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। आईजी के आदेश पर चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Cyber criminals make Foreign woman's ID and blackmailed businessman
साइबर क्राइम - फोटो : pexels.com
दर्जनों खातों में ली रकम, व्हाट्सएप पर आती थी कॉल
आईजी ने बताया कि कारोबारी ने बैंक से सभी दस्तावेज निकलवाए हैं। इनसे पता चला कि दर्जनों खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई है। ये खाते दिल्ली, रुद्रपुर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई शहरों के हैं। साइबर सेल की टीम ने अब इन खातों की जानकारी बैंकों से मांगी है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी का अफसर बन धमकी देने वाला सिर्फ व्हाट्सएप पर ही बात करता था। ताकि कॉल ट्रेस न हो सके।

किराए के होते हैं खाते, ठगों तक पहुंचना आसान नहीं
साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा ने बताया कि इस तरह की ठगी में साइबर ठग किराए के खाते इस्तेमाल करते हैं। इसमें वह गरीब, असहाय लोगों को दो-चार हजार रुपये का लालच देकर उनके बैक खाते की डिटेल और एटीएम कार्ड ले लेते हैं। इसके बाद खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर करवा पैसे ले निकल जाते हैं। ऐसे में जब पुलिस ट्रेस करती है तो केवल खाता धारकों तक ही पहुंच पाती है और ठग पकड़ में नहीं आ पाते।  

ठगी से बचने को बरतें ये सावधानियां
- सोशल मीडिया पर किसी अंजान शख्स से दोस्ती न करें।
-  किसी भी गिफ्ट, ऑफर और छूट के लालच में न आएं।
-  मैसेज या व्हाट्सएप पर आने वाले किसी लिंक पर क्लिक न करें।
-  सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से बनी आईडी से दूर रहें।  
-  फेसबुक समेत अन्य सोशल प्लेटफार्म के पासवर्ड नियमित समय पर बदलते रहें।
-  ठगी होने पर तत्काल पुलिस, साइबर सेल से संपर्क करें या ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed