फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Customs Lucknow team caught smuggled 100 bore Areca nut, action on Kanpur Central

कस्टम की लखनऊ टीम ने कानपुर सेंट्रल पर पकड़ी ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 100 बोरा विदेशी सुपारी

Tue, 11 Jun 2019 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jun 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Customs Lucknow team caught smuggled 100 bore Areca nut, action on Kanpur Central
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

कस्टम विभाग लखनऊ की टीम ने सोमवार को ब्रह्मपुत्र मेल के जरिए कानपुर लाई जा रही तस्करी की 100 बोरा सुपारी कानपुर सेंट्रल से पकड़ी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही कस्टम की टीम ने एसएलआर बोगी को खुलवाने के लिए रेलवे अधिकारियों से कहा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की ओर से इंकार करने पर नोकझोंक भी हुई। चूंकि सुपारी को कानपुर स्टेशन पर ही उतरना था, इसलिए जैसे ही रेलवे अधिकारियों ने सुपारी को बोगी से उतारा, कस्टम की टीम ने इसे जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


कानपुर के पान मसाला फैक्ट्रियों का गढ़ होने के कारण हालिया दिनों में म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते कानपुर आ रही सुपारी की बड़ी खेपें पकड़ी जा चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक तस्करी के जरिए आने वाले माल का कोई मालिक सामने नहीं आता। स्टेशन पर उतरने के बाद जब मामला शांत होता है तो तस्कर इन्हें स्टेशन से बुकिंग रसीद के आधार पर ले जाते हैं। जब्त की गई सुपारी को मंगाने वालों की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीएसटी ने पकड़ी 30 लाख की टैक्स चोरी
राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (स्टेट जीएसटी) की टीम ने सोमवार को कानपुर के नयागंज में सुपारी और पान मसाला का कारोबार करने वाली इम्पैक्ट ट्रेडिंग फर्म पर छापा मारा। वहां से करीब 30 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। विभाग की ओर से दस्तावेजों को जब्त कर पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान टीम को पता चला की कच्चे बिलों के जरिए कारोबार हो रहा था। माल की खरीदारी के बावजूद ई-वे बिल जनरेट नहीं हो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed