{"_id":"61e5b30bc05a866629532e3f","slug":"cultural-kanpur-news-knp67587851","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारांश ने मॉडलिंग में बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारांश ने मॉडलिंग में बनाई पहचान
विज्ञापन
मॉडलिंग के दौरान राजा की वेशभूषा में सारांश। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शिवनगर निवासी सारांश ने मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें मॉडल आफ यूपी और उन्नाव का खिताब मिल चुका है। अब जल्द हिस्ट्री टीवी चैनल के शो में दिखेंगे।
17 वर्षीय सारांश शर्मा के पिता राम कृपाल शर्मा का शिवनगर में सैलून है। मां अपराजिता शर्मा गृहणी है। एक भाई स्वप्निल क्रिकेट में अपना भविष्य तलाश रहा है। बचपन से ही सारांश का मॉडलिंग में कैरियर बनाने का सपना था। 2019 में उसे मॉडल आफ उन्नाव का खिताब मिला। 23 जनवरी 2021 को शहर में ही मॉडल आफ यूपी प्रतियोगिता हुई। इसमें मिस्टर एशिया रह चुके करण कपूर और टीवी एक्टर वरुण सूरी निर्णायक के रूप में मौजूद थे। कड़े मुकाबले में सारांश ने बाजी मारी थी।
उसे मॉडल आफ यूपी चुना गया था। 2021 में ही ग्वालियर में एक आडिशन हुआ। इसमें उसका चुनाव टॉप 10 मॉडलों में किया गया। अभी हाल में ही सारांश का चयन हिस्ट्री चैनल पर जल्द आने वाले शो मेड फॉर स्टेज टीवी के लिए हुआ है। इसके लिए उसे मुंबई बुलाया गया। सारांश के कहना है कि जल्द ही शो का टेलीकास्ट होने वाला है। वह इसी साल 24 जनवरी को होने जा रही मॉडल आफ यूपी की तैयारियों में भी जुटा हुआ है।