{"_id":"6ab2ed01a486f412db0fff28","slug":"cultivation-of-shri-anna-is-a-means-to-boost-farmers-income-mp-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1659186-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीअन्न की खेती किसानों की आय बढ़ाने का जरिया : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीअन्न की खेती किसानों की आय बढ़ाने का जरिया : सांसद
विज्ञापन
कानपुर। मिलेट्स यानी श्रीअन्न की खेती किसानों की आय बढ़ाने का जरिया बन सकती है। यह बात रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के कैलाश भवन सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन और उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं। परिसर में श्री अन्न के बीज, खाद, दवाओं के स्टॉल भी लगाए गए जिसका सांसद ने निरीक्षण कर जानकारी ली।
सांसद ने किसानों से ज्वार, बाजरा, रागी समेत अन्य मिलेट्स फसलों का उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने से इसकी मांग और निर्यात की संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिलेट्स को किसान, पोषण और व्यापार तीनों स्तरों से देखने की जरूरत है। संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील की। महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान, बीज, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा, एफपीओ और जैविक खेती से जुड़े स्टॉल लगाए गए। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। यहां कृषि उपनिदेशक आरएस वर्मा, कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (ब्यूरो)