{"_id":"66883e7f824b25a01c0b2354","slug":"ctet-exam-will-be-held-tomorrow-at-23-centers-etawa-news-c-216-1-etw1004-113479-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल 23 केंद्रों पर होगी सीटेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल 23 केंद्रों पर होगी सीटेट परीक्षा
Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिले में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी निगरानी में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सीटेट परीक्षा कल जिले के 23 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगा। साथ ही सीबीएसई के अधिकारी भी परीक्षा कराने के लिए पहुंचेंगे। स्थानीय स्तर पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
जिला समन्वयक डॉ. आनंद ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर तथा दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सीबीएसई की टीम आएगी, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेगी। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग रहेगा। परीक्षा के दिन केंद्राें के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें या साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ आज बैठक की जाएगी। परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए आवश्यक टीम भी बनायी गई है, जो केंद्रों का भ्रमण कर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने का काम करेगी।