फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU will implement AI model in examinations, it will be the first university in the state.

Kanpur News: सीएसजेएमयू की परीक्षाओं में लागू होगा एआई मॉडल, प्रदेश का होगा पहला विवि

Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CSJMU will implement AI model in examinations, it will be the first university in the state.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल लागू किया जाएगा। शनिवार को एकेडमिक भवन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति ने बताया कि विवि की ओर से विकसित एआई मॉडल का उपयोग पेपर सेटिंग, परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन, परीक्षा मॉनिटरिंग और स्टूडेंट सर्विसेज में किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा, जो परीक्षा और प्रशासन के सभी कार्यों में एआई का व्यापक प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

एआई के माध्यम से प्रश्न-पत्र निर्माण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में सटीक मूल्यांकन, लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विश्लेषणात्मक सहायता, परिणाम विश्लेषण एवं शैक्षणिक सुधार के लिए डेटा प्रबंधन किया जाएगा। परीक्षा प्रशासन और छात्र सहायता प्रकोष्ठ अधिक सक्षम और तकनीकी रूप से उन्नत बनेगा। परिणाम अधिक सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित और शीघ्र घोषित होंगे। इससे मानवीय त्रुटियों में कमी आएगी और शिक्षकों व परीक्षा अनुभाग पर कार्यभार कम होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय वर्तमान में फेसलेस प्रणाली के तहत नाम संशोधन, अंकपत्र एवं डिग्री सत्यापन, डुप्लीकेट मार्कशीट, डिग्री निर्गमन, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और अन्य सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रहा है। एआई आधारित डिजिटल मॉड्यूल को शामिल कर इस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, प्रो. अंशू यादव, आरती सक्सेना, प्रो. आरके द्विवेदी, रोली शर्मा, वर्षा गुप्ता, बृष्टि मित्रा, डीन महेंद्र सिंह और डॉ. विशाल अवस्थी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed