{"_id":"67fec14e8efea4292b022ea3","slug":"csjmu-resonated-with-light-camera-and-action-three-day-film-making-workshop-started-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1075133-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लाइट, कैमरा और एक्शन से गूंजा सीएसजेएमयू, शुरू हुई तीन दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लाइट, कैमरा और एक्शन से गूंजा सीएसजेएमयू, शुरू हुई तीन दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला
विज्ञापन
विवि में छात्रों को फिल्म मेकिंग की जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि का परिसर मंगलवार को लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज से गूंजा। मौका पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग की ओर से जेआईएमएमसी और रंगशिला प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय फिल्म मेकिंग वर्कशॉप के शुभारंभ का था। 17 अप्रैल तक चलने वाली कार्यशाला में छात्रों को फिल्म निर्माण की बारीकियां बताई जाएंगी। इसमें कैंपस के साथ कॉलेजों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि क्रिएटिविटी नई भाषा है। कैंपस में फिल्म मेकिंग के लिए एक समर्पित जगह बनाना चाहते हैं, जिससे कानपुर को मुंबई के फिल्म जगत से जोड़ा जा सके।
कार्यशाला में छात्रों को स्क्रिप्ट लेखन, डायरेक्शन, कैमरा हैंडलिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा। वर्कशॉप में 24-घंटे की फिल्म मेकिंग का भी चैलेंज है। इसमें प्रतिभागियों को एक दिन के भीतर शॉर्ट फिल्म बनानी होगी।
विज्ञापन
जेआईएमएमसी के निदेशक डॉ. उपेंद्र पांडेय ने इस साझेदारी को शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच सेतु बताया। अभिनेता शशि भूषण चतुर्वेदी और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर अवनीश मिश्रा ने कहा कि स्किल है तो आप कानपुर में बैठकर भी ऑस्कर जीत सकते हैं।
स्टोरी और स्क्रीन प्ले लेखक सचिन मालवीय ने विद्यार्थियों को पटकथा लिखने की विधा सिखाई। उन्होंने सिनेमा के इतिहास से लेकर अभी तक हुए बदलाव को रेखांकित किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. योगेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. ओम शंकर गुप्ता, प्रेम कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।