फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU Reaches Semifinals After Defeating Mangalore University 31-20

Kanpur News: मंगलौर विवि को 31-20 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा सीएसजेएमयू

Wed, 15 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
CSJMU Reaches Semifinals After Defeating Mangalore University 31-20
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष खो-खो चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें सीएसजेएमयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलौर विश्वविद्यालय को 31-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्याल नांदेड़, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विवि, बंगलूरू नॉर्थ विश्वविद्यालय, मंगलौर विश्वविद्यालय, एसआरटीएम विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब ने भी अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन



विवि परिसर में हुए दूसरे मैच में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नांदेड़ ने मुंबई विश्वविद्यालय को 40–24 और तीसरे मैच में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा को 33–10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मैच में बंगलूरू नॉर्थ विश्वविद्यालय ने कल्याणी विश्वविद्यालय को 31–22 और पांचवें मैच में मंगलौर विश्वविद्यालय ने सिदो-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय को 26–18 से हराया। छठे मैच में एसआरटीएम विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 46–33 और सातवें मैच में कालीकट विश्वविद्यालय ने भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को 31–21 हराया। आठवें मैच में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय को 21–18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed