{"_id":"692a1220484deebb8c0ce5c3","slug":"csjmu-players-won-the-football-and-weightlifting-competitions-kanpur-news-c-362-1-ka11003-136255-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फुटबॉल और भारोत्तोलन में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फुटबॉल और भारोत्तोलन में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। विवि में बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सोवेता कुंडू ने भारोत्तोलन के 77 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा, प्रशिक्षकों और पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।
वहीं फुटबॉल मैच में विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अन्नामलाई विश्वविद्यालय को 2–1 से हराया। इस पर डॉ. आशीष कटियार, डॉ. प्रभाकर पांडेय, टीम कोच गोविंदा कुमार और लाली यादव ने खिलाड़ियों को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।