{"_id":"68701fd196ed3ff03d073fd2","slug":"csjmu-odd-semester-exams-will-be-held-from-november-11-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1182325-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू : 11 नवंबर से होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू : 11 नवंबर से होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
- फोटो : आर्काइव
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक होंगी। गुरुवार को सीएसजेएमयू ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पांच जनवरी 2026 को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विवि में अभी दाखिलों का दौर चल रहा है। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 26 जुलाई से शुरू होना है, लेकिन अभी कॉलेजों में दाखिले की स्थिति बेहद खराब है। प्रवेश प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश है जबकि अभी आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं।
विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार ने बताया कि एक नवंबर तक शिक्षण कार्य पूरा करना होगा। 10 नवंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी। 11 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं होगी। 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक शीतावकाश रहेगा। पांच जनवरी को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य छह जनवरी से शुरू होगा। चार अप्रैल तक पढ़ाई पूरी होने के बाद 10 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी। सम सेमेस्टर की परीक्षा 11 अप्रैल से 10 मई के बीच होंगी।
15 जून को परीक्षा परिणाम जारी होगा। एक जून से 30 जून के बीच ग्रीष्मावकाश रहेगा। वहीं, वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं 11 अप्रैल से 10 मई के बीच होगी। 15 जून को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।