फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: Highest number of students from the Arts Department to receive PhD degrees.

सीएसजेएमयू : कला विभाग के सर्वाधिक छात्रों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

Wed, 08 Jul 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
CSJMU: Highest number of students from the Arts Department to receive PhD degrees.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह में मिलने वाली पीएचडी उपाधियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। इस वर्ष 92 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी, जिसमें सर्वाधिक संख्या कला विभाग के शोधार्थियों की है। 2025 में 75 छात्रों को पीएचडी की उपाधियां दी गईं थीं।
विज्ञापन


इस साल दीक्षांत में 92 मेधावियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी, जिसमें 48 पीएचडी कला संकाय के अभ्यर्थी शामिल हैं। सर्वाधिक नौ-नौ पीएचडी उपाधि इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और हिन्दी साहित्य में दी जाएगी। विश्वविद्यालय के सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि इस साल डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज, अंग्रेजी साहित्य में तीन-तीन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र में चार-चार, संस्कृत में दो, एजुकेशन, म्यूजिक, फिलॉस्पी, साइकोलॉजी, सोशल वर्क में एक-एक पीएचडी उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय के बॉटनी, जुलोजी में एक-एक, केमिस्ट्री में दो, गणित में छह, फिजिक्स में तीन उपाधि दी जाएगी। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में दो, फिजियोथेरेपी में तीन, फार्मेसी में चार, एजुकेशन ट्रेनिंग में आठ, योगा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, हार्टिकल्चर में एक-एक मेधावी को पीएचडी उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नौ संकाय के 92 अभ्यर्थियों को मिलेगी पीएचडी

फैकल्टी

पीएचडी

कला संकाय


48

विज्ञान संकाय


13

वाणिज्य संकाय


06

चिकित्सा संकाय

09

कृषि संकाय


01

शिक्षा प्रशिक्षण संकाय

09

इंजीनियरिंग एंड टेक

01

लाइफ साइंस


03

बिजनेस मैनेजमेंट

02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed