{"_id":"6ab83368803b14869707bb12","slug":"csjmu-has-released-the-revised-schedule-for-the-cancelled-examination-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1663680-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निरस्त परीक्षा का सीएसजेएमयू ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निरस्त परीक्षा का सीएसजेएमयू ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया
विज्ञापन
कानपुर। भारी वर्षा के कारण मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार को स्थगित किए जाने के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभागवार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सीएसजेएमयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने 26 सितंबर को विवि परिसर में आयोजित होने वाली सभी मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि स्थगित परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर है। परीक्षा प्रभारी प्रो. प्रभात कुमार द्विवेदी एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. वृष्टि मित्रा ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागवार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम तैयार करवाकर वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया है।
स्थगित परीक्षाओं को आगामी निर्धारित तिथियों में समायोजित किया गया है। इस वजह से विवि परिसर में चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को समाप्त होनी थीं, अब 30 सितंबर को समाप्त होंगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा संपन्न होने के उपरांत सभी विभागों में शिक्षण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा में सम्मिलित हों तथा परीक्षा की तिथि, पाली और समय का ध्यानपूर्वक अवलोकन वेबसाइट से कर लें। किसी तरह के भ्रम में न पड़ें।