फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Csjm University: University results released, students fail in chemistry, zoology, mathematics, sociology

Csjm University: विवि का परिणाम जारी, फिर खुला गलतियों का पिटारा, इन विषयों में फेल हुए छात्र

Tue, 02 May 2023 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 07:35 PM IST
सार

सीएसजेएम विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, गणित के साथ ही समाजशास्त्र में भी छात्र फेल हो गए हैं। छात्र मूल्यांकन पर सवाल उठा रहे हैं। नाराज छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेजों में हंगामा भी किया।

विज्ञापन
Csjm University: University results released, students fail in chemistry, zoology, mathematics, sociology
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी होना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही गलतियों का पिटारा भी खुल रहा है। बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, गणित के साथ ही समाजशास्त्र में भी छात्र फेल हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि किसी को दो, किसी को चार तो किसी को आठ अंक मिले हैं। सैकड़ों छात्र दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके हैं। कुछ कॉलेजों ने विवि प्रशासन से लिखित में शिकायत भी की है।
विज्ञापन


सोमवार से सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने शुरू हुए। परिणाम घोषित होते ही हर साल की तरह इस बार भी छात्र मूल्यांकन पर सवाल उठा रहे हैं। नाराज छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेजों में हंगामा भी किया। आरजी एकेडमी के प्राचार्य ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है, जिसमें परिणाम के विसंगतियों की जानकारी दी गई है। बताया है कि कई मेधावी छात्र भी फेल हुए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य का कहना है कि परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने मंगलवार को हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिणाम को सुधारा जाए। इसी तरह राम अवतार महाविद्यालय बुधौलिया के भी छात्रों के परिणाम में गड़बड़ियां हैं। विज्ञान वर्ग के 200 में से 117 बच्चों को फेल किया गया है। इसमें से 70 फीसदी छात्र दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। कला वर्ग में 60 छात्र-छात्राएं हैं, इसमें 17 को समाजशास्त्र में फेल किया गया है। प्रबंधक सरल कटियार का कहना है कि कई छात्रों में परिणाम को लेकर रोष है। उनका कहना है कि एक साथ इतने छात्रों का फेल होने से मूल्यांकन पर सवाल उठ रहे हैं। कैलास नाथ महाविद्यालय में भी 90 फीसदी छात्र फेल हैं। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि कई कॉलेजों से लगातार छात्रों के फेल होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कुलपति से विसंगतियों को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed