{"_id":"5c5f0d50bdec222ee0737723","slug":"csjm-university-misdeed-case-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय दुष्कर्म मामलाः धर्म परिवर्तन के लिए अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय दुष्कर्म मामलाः धर्म परिवर्तन के लिए अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, जांच कमेटी गठित
Sat, 09 Feb 2019 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के लिए अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी बीबीए के लेक्चरर शाह मोहम्मद के खिलाफ विश्वविद्यालय ने सख्त रवैया अपनाते हुए जांच कमेटी का गठन किया है।
जांच कमेटी में मैनेजमेंट विभाग के डीन मुकेश रंगा, हलीम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शकील अहमद, डीएसडब्ल्यू और चीफ प्रॉक्टर नीरज सिंह शामिल हैं। चकेरी निवासी छात्रा ने लेक्चरर पर आरोप लगाया था कि वर्ष 2013 में वह बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। तब नौकरी लगवाने का झांसा देकर लेक्चरर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही, ब्लैकमेल कर छात्रा से 6.50 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। इस मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।