{"_id":"5bf63ed6bdec2269704587bf","slug":"csa-prof-munish-got-international-excellence-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए के प्रो. मुनीश को थाईलैंड में मिला इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए के प्रो. मुनीश को थाईलैंड में मिला इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:00 AM IST
सार
- थाईलैंड में हुई 7वीं ग्लोबल समिट ऑन मेडिसनल एंड ऑरोमेटिक्स प्लांट्स में किया गया सम्मानित
विज्ञापन
प्रो. मुनीश को मिला इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के निदेशक प्रशासन और वैज्ञानिक प्रो. मुनीश कुमार को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान थाईलैंड में 19 से 21 नवंबर तक चली 7वीं ग्लोबल समिट ऑन मेडिसनल एंड ऑरोमेटिक्स प्लांट्स में दिया गया। यह अवॉर्ड औषधीय पौधों के प्रचार-प्रसार और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए दिया गया है। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। सीएसए के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन को भी इस सम्मेलन में विशेष अतिथि बुलाया गया था।
थाईलैंड सरकार से होंगे समझौते
प्रो. मुनीश ने बताया कि औषधीय पौधों पर विशेष शोध कार्य के लिए थाईलैंड सरकार के साथ अहम समझौता किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। समझौते के तहत दोनों देशों के वैज्ञानिक मिलकर काम करेंगे।
बीमारी के प्राकृतिक इलाज खोजने को करेंगे शोध
प्रो. मुनीश ने बताया कि इस समझौते के तहत दोनों देश मिलकर ऐसे औषधीय पौधों की वैरायटी तैयार करेंगे, जिससे हर बीमारी का इलाज किया जा सके। प्रो. मुनीश के मुताबिक देश में कई बीमारियां फैल रही हैं। इसका इलाज भी प्राकृतिक तौर पर संभव है। बस जरूरत है तो उस प्राकृतिक तौर-तरीकों को समझने की। शोध के तहत दोनों देशों के वैज्ञानिक इस पर काम करेंगे।