फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA kanpur student commits suicide

रैगिंग से तंग आकर सीएसए की छात्रा हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर

Wed, 04 Sep 2019 01:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
CSA kanpur student commits suicide
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में रैगिंग का फिर एक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार रात सीएसए विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा रैगिंग से तंग आकर छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूद गई। विवि प्रशासन द्वारा छात्रा को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


छात्रा दिव्या कमल (22) कानपुर देहात की रहने वाली है। सीएसए में बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम दिव्या कमल का फोन भाई सौरभ के पास आया था।
विज्ञापन


सौरभ सीएसए का पूर्व छात्र रह चुका है। फोन पर छात्रा ने शौरभ से कहा कि भाई आप तो कह रहे थे कि फ्रेशर पार्टी के बाद यहां रैगिंग नहीं होगी लेकिन सीनियर अभी भी बहुत परेशान करते हैं। तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। भाई ने छात्रा को समझाया कि वह हताश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रात करीब नौ बजे के बाद विवि प्रशासन से फोन आया कि आपकी बेटी छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूद गई है और हम उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। छात्रा का फोन सीनियर छात्रा के पास से बरामद हुआ है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रा फोन पर बात करते-करते कूदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed