फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CRPF personnel's wife dies, accused of murder by poisoning

Kanpur News: सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel's wife dies, accused of murder by poisoning
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने व जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बर्रा के हरदेवनगर निवासी चंद्र विक्रम सिंह भदौरिया सीआरपीएफ में झारखंड में तैनात हैं। 19 वर्ष पहले 6 दिसंबर 2006 को उन्होंने बर्रा की रहने वाली रीना सिंह (42) से शादी की थी। उनके तीन बच्चे आर्यन, हार्दिक और वर्तिका है। रीना के भाई आनंद और योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह वह पूजा कर रहे थे इसलिए उस वक्त बहन के ससुराल से आई कॉल नहीं उठा सके। पूजा करके कॉल की तो उन लोगों ने फोन नहीं उठाया। आरोप लगाया कि वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो रीना बेसुध हालत में थी। भाइयों का आरोप है कि बहन ने पति और ससुरालीजनों पर जहर देने की बात बताई। आनन-फानन वह लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाइयों ने बहन के साथ हुई घटना की जानकारी फोन पर बर्रा पुलिस को दी। बर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बच्चों और सास, देवर, देवरानी से पूछताछ की। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed