फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CRPF jawan wife murder case in kanpur

सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या: लूट के जेवरात खरीदने वाला सराफ गिरफ्तार, खुलासे में ये बात भी सामने आई

Wed, 02 Mar 2022 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Mar 2022 10:50 AM IST
सार

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने लूटे हुए जेवरात रूरा निवासी सराफ संजय सिंह को बेचे थे। संजय को पता था कि गहने लूट के हैं, इसके बावजूद कम रुपये में गहने खरीद लिए थे। आरोपियों को संजय ने 82 हजार रुपये दिए थे। संजय की मिलीभगत आरोपियों के साथ स्पष्ट हुई है।

विज्ञापन
CRPF jawan wife murder case in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने लूटे गए जेवरात खरीदने वाले सराफ संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने जेवरात खरीदने की बात कबूली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के कई गहने उसके पास से बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को संजय को जेल भेज दिया है। पनकी निवासी सीआरपीएफ जवान की पत्नी को 20 फरवरी की रात उसके परिचितों ने अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


पांच दिन बाद पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए पुष्पेंद्र सिंह, मुख्तार, शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया था कि इन तीन आरोपियों के अलावा राशिद नाम के शख्स ने मिलकर पहले मृतका के घर पर लूटपाट की थी। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर उसको मौत के घाट उतार दिया था। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने लूटे हुए जेवरात रूरा निवासी सराफ संजय सिंह को बेचे थे। संजय को पता था कि गहने लूट के हैं, इसके बावजूद कम रुपये में गहने खरीद लिए थे। आरोपियों को संजय ने 82 हजार रुपये दिए थे। संजय की मिलीभगत आरोपियों के साथ स्पष्ट हुई है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब केवल राशिद फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed