{"_id":"6769acd10b27cc6b760057d5","slug":"crpf-jawan-dies-due-to-heart-failure-etawa-news-c-216-1-etw1001-119481-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीआरपीएफ जवान का ह्रदय गति रुकने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीआरपीएफ जवान का ह्रदय गति रुकने से निधन
विज्ञापन
जसवंतनगर। छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक सप्ताह के अवकाश पर घर आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बड़ी बेटी ने जवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी है।
बलरई थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर के रहने वाले अवनेंद्र सिंह (50) 17 दिसंबर को पैतृक गांव में घर के निर्माण कार्य को देखने के लिए छुट्टी लेकर आए हुए थे। 23 तारीख को वापसी थी, रविवार देर शाम अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने अवनेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे बीजेपी नेता पुष्पेंद्र धाकरे ने बताया चाचा अवनेंद्र सिंह 30 वर्ष पूर्व देश की सेवा करने के लिए सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। जोकि प्रयागराज में तैनात थे। उनकी दो बेटी मुस्कान और खुश्बू हैं। सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद पत्नी पूनम देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के पार्थिव शरीर को दोनों बेटियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
जवान को मुखाग्नि उसकी बड़ी बेटी मुस्कान ने दी है। वहीं प्रयागराज की कंपनी 95 से असिस्टेंट कमांडेंट विनोद कुमार और इंस्पेक्टर अजय चंद्रा की अगुवाई में आए 15 जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।