फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CRPF jawan dies due to electrocution while fixing inverter

उन्नाव: करंट से सीआरपीएफ जवान की मौत, इनवर्टर का प्लग सही करते चपेट में आया जवान, पत्नी की हालत बिगड़ी

Mon, 17 Aug 2020 11:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies due to electrocution while fixing inverter
सीआरपीएफ जवान - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के पुरवा में रक्षाबंधन त्योहार पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सोमवार तड़के इनवर्टर का प्लग सही करते वक्त करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सीएआरपीएफ जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जवान इस समय जम्मू कश्मीर के बारामूला शहर में तैनात था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैगांव निवासी सीआरपीएफ जवान योगेंद्र कुमार साहू  (26) पुत्र अशोक कुमार साहू वर्ष 2013 मे सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह जम्मू कश्मीर के बारामूला शहर में तैनात था।
विज्ञापन


रक्षाबंधन त्योहार पर वह 5 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। सोमवार भोर पहर इनवर्टर बंद होने से वह प्लग को सही करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसके नीचे गिरते ही पत्नी लक्ष्मी चीख पड़ी। शोर सुन परिजनों ने किसी तरह योगेंद्र को करंट से अलग कर सीएचसी पुरवा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी लक्ष्मी अपने व चार साल के बेटे अंकित के सिर से पिता का साया उठने पर बेहोश हो गई। मां कृष्णा देवी, बहन राधिका व भाई संजय का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी पर कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई संजय ने बताया कि 5 अगस्त से योगेंद्र की छुट्टी खत्म हो गई थी। वह वापस ड्यूटी पर जाने के लिए बटालियन से फोन का इंतजार कर रहा था। बताया कि ढाई वर्ष पहले बड़े भाई शिवनंदन की बीमारी से मौत हो गई थी।

पत्नी की बिगड़ी हालत
मृतक की पत्नी लक्ष्मी को जैसे ही यह पता चला कि उसके पति को सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, वह बदहवास हो गई। घर से उसे वैन से सीएचसी लाया गया। पति का शव देख वह बेसुध हो गई। उसकी हालत बिगड़ने से परिजनों ने पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed