{"_id":"6a15fe0a1561e39aa0067b11","slug":"crowds-gathered-at-the-goat-market-in-chaura-causing-traffic-jams-on-the-highway-kanpur-news-c-220-1-akb1006-143258-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चौरा की बकरा बाजार में रही भीड़, हाईवे पर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चौरा की बकरा बाजार में रही भीड़, हाईवे पर लगता रहा जाम
Wed, 27 May 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे किनारे चौरा में मंगलवार को लगने वाली बकरी बाजार में भीड़ रही। इससे पिपरी से चौरा तक तीन किलोमीटर वाहनों की कतार लगी रही। इससे लोग परेशान होते रहे। वहीं, हाईवे तक वाहन खड़े होने से आवागमन भी प्रभावित रहा और रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही।
चौरा में सबसे बड़ी बकरा बाजार लगती है। जहां विभिन्न जनपदों व प्रदेशों से व्यापारी आते हैं। 28 मई को बकरीद का त्योहार होने के कारण मंगलवार को बकरा बाजार में भीड़ अधिक रही। आगरा के व्यापारी शमशुद और रिजवान ने बताया कि एक बकरा 90 हजार से एक लाख तक का बेचा है। वह बाहर से खरीदकर लाए गए बकरे यहां चौरा की बाजार में बेचते हैं और यहां से खरीद कर दूसरी बाजार ले जाते हैं। मंगलवार को त्योहारी बाजार होने के कारण बकरों की खरीदारी अधिक हुई। एक दिन पहले से ही व्यापारी बकरा लेकर आ गए थे। झांसी-कानपुर हाईवे किनारे बाजार लगने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मी वाहनों को निकलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप हर किसी को परेशान होना पड़ा।
वाहन चालक विजय महतो, स्वदेव सोलवर, जगत हिमंत, राजेश कुमार, देवपाल सिंह ने बताया कि बाजार हाईवे से हटाकर लगाई जानी चाहिए। तीन किलोमीटर तक झांसी की ओर जाने वाले सड़क पर बड़ी मुश्किल से रेंगकर निकलना पड़ा। अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल ने बताया कि बकरीद की त्योहारी बाजार होने के कारण भीड़ रही। हाईवे से वाहनों को पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर निकलवाया जाता रहा। कालपी यमुना नदी का पुराने पुल पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध होने के कारण वह पुल निकल कर चौरा के आगे से कानपुर जाने वाली साइड पर जाते हैं। इससे और भी परेशानी होती रही।