{"_id":"67bf6014f83d44fdae00a544","slug":"crowd-of-people-returning-from-prayagraj-fighting-in-buses-and-trains-kanpur-news-c-217-1-fth1003-129896-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रयागराज से लौटने वालों की भीड़, बस और ट्रेनों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रयागराज से लौटने वालों की भीड़, बस और ट्रेनों में मारामारी
विज्ञापन
ज्वालागंज बस स्टॉप पर बस के इंतजार में घूमते यात्री।
- फोटो : संवाद
फतेहपुर। प्रयागराज से कानपुर की ओर लौटने वाली ट्रेन और रोडवेज बसें श्रद्धालुओं से खचाखच भरी चल रही है। यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आलम यह है कि यात्री खड़े होकर लौट रहे हैं। कई अन्य मार्गों के लिए बसों की कमी रही। यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर कानपुर, आगरा, दिल्ली, लुधियाना जाने वाले सैकड़ों यात्रियों का प्लेटफार्म में जमावड़ा लगा रहा। सुबह 10:50 बजे महाकुंभ मेले से श्रद्धालुओं को लेकर लौटी मेला स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म तीन पर रुकी। ट्रेन में सवार श्रद्धालु बोगी से नीचे उतर भी नहीं पाए थे कि कानपुर, दिल्ली, लुधियाना जाने वाले यात्रियों की भीड़ चढ़ने लगी। इससे बोगी से उतरने वाले और चढ़ने वाले यात्रियों के बीच कई बार धक्कामुक्की और नोकझोंक की नौबत बनी।
प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक तीन हजार यात्रियों ने ट्रेन से प्रयागराज का सफर किया। इससे चार गुनी तादाद में श्रद्धालु लौट रहे हैं। इसी प्रकार ज्वालागंज बस स्टाप पर भी महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
कानपुर से महाकुंभ जाने वाली 75 बसों में कई को बांदा, लखनऊ, मथुरा और कानपुर जाने वाले मार्ग पर चलाया गया। कई दिनों से इन मार्गों पर यात्रियों को साधन नहीं मिल रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। बुधवार को महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की बस स्टाप पर भीड़ रही। इसे देखते हुए लखनऊ मार्ग पर 25 व बांदा के लिए 22 तथा कानपुर की ओर 27 बसों को भेजा गया।
महाकुंभ से लौटने वाली रोडवेज बसें भी यात्रियों से फुल होकर आई। इससे बस स्टाप पर भीड़ रही।
- महाकुंभ से स्नान कर लौटे आलोक कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से लुधियाना जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। 11 बज गया है, लेकिन अभी तक गाड़ी नहीं मिली है।
- महाकुंभ मेले से लौटी रेनू गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे से आगरा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। 12 घंटे होने को हैं और अभी तक ट्रेन नहीं मिली।
कोट्स
- प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है। लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। मेला स्पेशल गाड़ियां महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं से खचाखच भरी आ रही हैं। कानपुर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।
एनएस मिश्रा, स्टेशन मास्टर