फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd of examinees at Central Station

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर रही परीक्षार्थियों की भीड़

Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd of examinees at Central Station
सेंट्रल स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। यूपी ट्रिपल एससी स्टेनोग्राफर परीक्षा समाप्त होने के बाद मंगलवार को परीक्षार्थियों की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी लखनऊ और प्रयागराज के थे। इन रूटों की ट्रेनों में छात्रों की भीड़ देख जीआरपी, आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। छात्रों को लाइन लगवाकर ट्रेनों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में 10489 परीक्षार्थी शामिल हुए। मंगलवार सुबह छह बजे से परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। इसे देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवान सभी प्लेटफॉर्म पर गश्त करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई तो एक बार परीक्षार्थियों की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पर बढ़ गई। सबसे ज्यादा लोड जोधपुर-हावड़ा, सीमांचल और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में रहा। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार लाउडस्पीकर से एनांउसमेंट कर परीक्षार्थियों को आराम से ट्रेनों में चढ़ने के लिए जागरूक करते रहे। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी भी डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed