फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crocodile reached the locality of Jalaun district, forest department rescued and released it in Betwa river

Jalaun News: मोहल्ले में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू  कर बेतवा नदी में छोड़ा

Sun, 24 Jul 2022 06:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

एट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे बेतवा नदी में छोड़ा।

विज्ञापन
Crocodile reached the locality of Jalaun district, forest department rescued and released it in Betwa river
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ काे रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के मोहल्ले में मगरमच्छ घूमता देख लोगों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस दौरान मगरमच्छ में कई बार वनकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। 

विज्ञापन

टीम ने मगरमच्छ को बेतवा नदीं में ले जाकर छोड़ दिया। एट थाना क्षेत्र के धगुआं कलां रोड पर रविवार की सुबह मगरमच्छ मोहल्लें में पहुंच गया। वहां से निकल रहे राहगीरों ने सड़क से घरों की तरफ जाते हुए मगरमच्छ को देखकर अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग से पहुंचे कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह, करन, वीरसिंह व थाना पुलिस के दो उपनिरीक्षक छह सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर पकड़ लिया। वाहन में लादकर बेतवा नदीं में छोड़ दिया। वन विभाग के दरोगा ने बताया कि वेतवा में पानी छोड़े जाने की वजह से हमीरपुर शाख नहर से मगरमच्छ निकलकर मोहल्लें में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed