फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Critically ill children will be free treatment

गंभीर बीमार बच्चों का होगा फ्री इलाज

Fri, 19 Jun 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
Critically ill children will be free treatment
एक से 14 साल तक के बच्चों के किसी भी गंभीर रोग का इलाज अब सरकार अपने खर्च पर कराएगी। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के तहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हर बुधवार को स्पेशल क्लिनिक में उनका चेकअप होगा। क्लिनिक में पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों से रेफर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को देखा जाएगा।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि शासन में गंभीर बीमारी वाले बच्चों के इलाज के संबंध में बैठक हुई थी। जांच के लिए मेडिकल कॉलेजों में स्पेशल क्लिनिक बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

क्लिनिक में हृदय रोग, मानसिक रोग, बाल रोग, मेडिसिन, टीबी, नेत्र रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। बच्चों की   हार्ट सर्जरी फिलहाल एसजीपीजीआई लखनऊ में होगी। अन्य इलाज मेडिकल कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने फोर डी के आधार पर बच्चों की बीमारियों के इलाज का फैसला लिया है। इनमें डेवलपमेंटल, डिफििशएंशी, डिजीज और डिफेक्ट्स शामिल हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जीएन द्विवेदी ने कहा कि क्लीनिक खोलने की तैयारी चल रही है।
-डेवलपमेंटल में देखने में दिक्कत, सुनने में दिक्कत, चलने में दिक्कत, बोलने में दिक्कत, अधिक चंचलता, व्यवहार शामिल हैं।
-डिफिशिएंशी में एनिमिया, विटामिन की कमी, थायराइड आदि को शामिल किया गया है।
-डिजीज में चर्म रोग, कान के रोग, रुमैटिक हार्ट डिजीज, दांत, झटके आदि शामिल हैं।
-डिफेक्ट्स कें डाउन सिंड्र्रोम, आंखों में भैंगापन, पैदाइशी  बहरापन, हार्ट की पैदाइशी बीमारी, आंख के पर्दे की पैदाइशी बीमारी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed