फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminals big challenge to pm modi and cm yogi

‘भाजपा सरकार’ में 10 बड़े कांड, मोदी-योगी को अपराधियों ने दी खुली चुनौती

Fri, 26 May 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 May 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
criminals big challenge to pm modi and cm yogi
सीएम योगी को अपराधी दे रहे चैलेन्ज

समाजवादी पार्टी के शासन को गुंडाराज और जंगलराज कहने वाली भाजपा के दो महीने के शासनकाल में क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ गया। यूपी चुनाव से पहले सपा का नारा था ‘न गुंडाराज न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’। प्रदेश में बढ़ते अपराधों की हालत का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलाहबाद उच्च न्यायालय ने भी उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अपनी चिंता जाहिर कर दी है। इस साल 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीचदुष्कर्म के मामले बीते साल के मुकाबले चार गुना बढ़े हैं और हत्या के मामलों में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल समान अवधि में राज्य में 101 हत्याएं हुई थीं। इस बार 240 हुई हैं। 

विज्ञापन

ये हैं यूपी में ‘योगी सरकार’ को चुनौती देने वाले 10 बड़े क्राइम केस...  

 

तीन दिन से सुलग रहा सहारनपुर

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
सहारनपुर दंगा

सहारनपुर पिछले तीन दिन से फिर सुलग रहा है। दो दिन पहले मायावती की रैली से लौटते वक्त एक दलित युवक की हत्या के बाद तनाव इतना बढ़ा कि कल दो जगह फिर गोली चली। सहारनपुर के हालात को काबू करने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। सहारनपुर के डीएम औऱ एससपी और आईजी को हटा दिया गया है। सहारनपुर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर गांव में सूबे में गृह विभाग के सबसे बड़े अधिकारी यानी राज्य के गृह सचिव पहुंचे तो उन्हें लोगों ने घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। तीन दिन पहले सहारनपुर के इसी शब्बीरपुर गांव में मायावती गई थीं। तब से हालात बिगड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा का सर्राफा लूट कांड

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
मथुरा कांड

यूपी की धर्म नगरी मानी जाने वाली मथुरा में एक सर्राफा व्यापारी के यहां 10 दिन पहले भयंकर लूटपाट हुई थी। बीच बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी मयंक अग्रवाल की दुकान को लूटने करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे पहुंचे। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चार लोगों को गोली मार दी जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लूट की घटना साफ-साफ दिखाई दी। बदमाश अपने मुंह को हेलमेट और कपड़ों से ढके हुए थे। बदमाश दुकान में शीशे का दरवाजा खोलते हुए दाखिल हुए. दुकान मालिकों ने बदमाशों को गेट पर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। लुटेरों ने बड़े ही आराम से दुकान से सोना और नकदी अपने बैग और जेबों में भरा। सीसीटीवी कैमरे का टीवी उखाड़कर तोड़ डाला और लूट करके चले गए थे। 

विज्ञापन

आईएएस अनुराग की मौत:रिटायर्ड अधिकारी ने कहा 'हत्या' के पीछे 'माफिया'

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
आईएएस अनुराग तिवारी की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन, तीसरी एक और फाइल फोटो में अनुराग
17मई को कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी तिवारी का शव लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के स्टेट गेस्ट हाऊस के बाहर सड़क के किनारे पडा मिला। उनकी मृत्यु से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. कर्नाटक के ही रिटायर्ड आईएएस एमएन विजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई संगीन आरोप लगाए। बेंगलुरु में प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजयकुमार ने कहा कि कर्नाटक में ‘आईएएस माफिया’ हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह माफिया जो वहां ईमानदारी से काम करने वाले अफसरों की हत्या करवा देता है। विजयकुमार ने साफ कहा कि कर्नाटक के मुख्य सचिव एससी कुंठिया भी इस माफिया से मिले हुए हैं. इन बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अन्य सीनियर आईएएस के साथ मिलकर वे खुद अनुराग की ‘सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या’ से जुड़ी सही जानकारी सामने नहीं आने देंगे।

 

बुलंदशहर हाईवे पर फैमिली को लूटा, विरोध पर मारी गोली, 4 महिलाओं से गैंगरेप

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
नोएडा में गैंगरेप

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास 24 मई बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले रोड से एक परिवार कार से जा रहा था। कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। रास्ते में बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार की टायर में गोली मारकर रोक दिया। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया। एक पीड़ित ने बताया कि इस वारदात को 6 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है. उनके पास तमंचे, चाकू और सरिया था। लूटपाट के बाद उन लोगों ने महिलाओं के साथ बारी-बारी से रेप किया. उस दौरान उनको लगातार डराते रहे। मुखिया ने कहा कि औरतों को छोड़ दो, तो उनकी छाती और पैर में गोली मार दी. बच्चे डरे सहमे सब देखते रहे।

सपा नेता के भतीजे ने थाने के अंदर दारोगा को जड़ा थप्पड़

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
पुलिस पर उठाया हाथ
यूपी में समाजवादी पार्टी की सत्ता तो चली गई लेकिन पार्टी के नेताओं और उनके रिश्‍तेदारों के अंदर से सत्ता की हनक नहीं गई। इसका ताजा मामला समाजवादियों के गढ़ माने जाने वाले एटा में सामने आया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के भतीजे ने 10 मई को एटा शहर कोतवाली प्रभारी को तमाचा जड़ दिया। आरक्षी लिपिक से भी हाथापाई की। सभापति के भाई नरेश यादव का बेटा मोहित निवासी कासगंज रोड स्थित गुरुकुल बुधवार सुबह नौ बजे कृष्णा, सोनू और दो अन्य के साथ जिला अस्पताल आया था। एक्स-रे कराने को लेकर उसका कर्मचारी ब्रह्मानंद शुक्ला और संजीव कुमार से विवाद हो गया। मोहित ने दोनों की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में मौजूद उपनिरीक्षक सत्यवीर मलिक ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसके साथी भाग गए। कोतवाली लाया गया मोहित ऊंची पहुंच की अकड़ में था। यहां पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिह ने उसे हड़काया, तो उनके गाल पर तमाचा जड़ दिया।पुलिसकर्मी कुछ समझते तब तक मोहित ने पास खड़े आरक्षी लिपिक लखन सिह से भी हाथापाई कर दी। मोहित की जुर्रत देख पुलिसकर्मी एक पल के लिए तो सन्न रह गए। फिर मोहित को जैसे-तैसे काबू कर हवालात में बंद कर दिया।

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े उद्योगपति का अपहरण

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
उद्योगपति संजय मित्तल
फिरोजाबाद में 19 मई को दोपहर साढ़े बारह बजे हाईवे के नगला भाऊ चौराहे से कार चालक समेत अगवा उद्योगपति संजय मित्तल (44) साढ़े चार घंटे बाद टूंडला से बरामद कर लिए गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को भी पिस्टल के साथ पकड़ा है। शाम सवा सात बजे तक बरामद उद्योगपति फिरोजाबाद नहीं पहुंचे थे। माना जा रहा है कि पुलिस अज्ञात स्थान पर उनसे पूछताछ कर रही है। फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल तथा उनके ड्राइवर का बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हाईवे के प्रमुख चौराहा नगला भाऊ से उस वक्त अपरहण कर लिया, जब वह ड्राइवर के साथ निजी कार से फैक्ट्री जा रहे थे। बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस की बर्दी में दो लोगों ने हाईवे पर ट्रैफिक रुकवा दिया था।  दिन दहाड़े उद्योगपति के अपहरण से शहर के उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया था। 
 

7 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल का चित्रकूट में आतंक

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
पुलिस हमेशा रहती डाकू बबुली कोल से एक कदम पीछे

चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में उस वक्त दहशत का माहौल हो गया, जब सात लाख के इनामी डकैत बबली कोल ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों को रोक कर तोड़ फोड़ और लूटपाट शुरू कर दी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बबली कोल गांव में आ धमका। उसने यहां कई वाहनों से रोक कर लूटपाट की। इस दौरान डकैतों ने दहशत का माहौल बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। राहगीरों को पीटकर लूटपाट करते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस और डकैतों के बीच टिकटरिया रेलवे स्टेशन के पास 7 घंटे तक मुठभेड़ चली लेकिन शातिर डाकू बबुली कोल पूरे गैंग के साथ भागने में सफल हो गया।  

चार बच्चों के बाद महिला का शव मिलने से फैली थी सनसनी

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
पुलिस की गिरफ्तर में अपराधी
25 अप्रैल की रात चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी व अमवा गांव के पासदो बोरों में बंद मिलीं चार बच्चों की लाशें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं थीं। आखिर इन बेकसूरों को कैसे उस निर्दयी ने मारा होगा। अभी इन बच्चों की लाशों का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया था कि एक और महिला की लाश बोरे में बंद तालाब के पास मिली। मामला उलझता जा रहा था। पांच शव एक ही तरीके से मिलने पर पुलिस इस नतीजे तक पहुंची कि पांचों  एक ही परिवार के हैं। सभी को एक ही तरीके से गला रेतकर मारा गया था। 2 मई मंगलवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी प्रताप गोपेन्द्र ने पांच हत्याओं का खुलासा कर दिया। पांचों हत्यायें अवैध संबंध की वजह से की गई थीं। हत्यारा एक नहीं बल्कि दो हैं और वो दोनों पति-पत्नी हैं।  पुलिस के अनुसार अमान गांव राजापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अवधेश और उसकी पत्नी मंटू देवी ने मिलकर गुजरात की रहने वाली रीना और उसके चार बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया था। अवधेश किसी काम के सिलसिले से डेढ़ साल पहले गुजरात गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात रीना से हो गई। रीना का पति सत्यानंद उसे छोड़ चुका था। रीना अकेले अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। रीना से अवधेश की दोस्ती हो गई। दोनों लिव-इन रिलेशन शिप में रहने लगे। अवधेश ने रीना को ये बात बता दी थी कि उसकी शादी हो चुकी है, पत्नी चित्रकूट में रहती है। रीना ने साथ जाने का दबाव अवधेश पर बनाया लेकिन अवधेश ने साथ ले जाने से मना कर दिया।

देवरिया में डबल मर्डर से मचा था हड़कंप, दंपति के काटे गए सर

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
डेमो पिक

16 मई को देवरिया जिले में डबल मर्डर केस से सनसनी फ़ैल गयी थी। एक घर में सो रहे है दंपत की गला काटकर हत्या की गयी है। मामला देवरिया के बघड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि बघड़ा गांव के 42 वर्षीय शफीक अंसारी और उनकी पत्नी मनरेगा के तहत मजदूरी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव वालों को उनके सर कटे शव घर से मिले हैं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के प्राइवेट पार्ट और हाथ की ऊँगली को भी काटा गया है। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया होगा। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दलित मां-बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या, लूटा पांच लाख का माल

criminals big challenge to pm modi and cm yogi
जांच पड़ताल करती पुलिस टीम
25 मई को अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जामोदीप मजरे तिलोई गांव के एक घर में मंगलवार रात डाका डाला गया। विरोध करने पर डकैतों ने दलित मां-बेटे की ईंटों से कूंच-कूंच कर हत्या कर दी। इसके बाद पांच लाख से अधिक का माल लूट लिया। सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मां-बेटे के शव चारपाई पर खून से लथपथ पाए गए। वारदात की सूचना के बाद डीआईजी फैजाबाद और एसपी अमेठी ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीआईजी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं लापरवाही पर एसपी ने मोहनगंज थानेदार प्रेमपाल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात में हत्या व लूट का केस दर्ज किया है। जामोदीप मजरे तिलोई गांव निवासी मछली कारोबारी मदन बहेलिया (30) पुत्र रामलाल और उसकी मां श्याम देवी (60) घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। मदन की पत्नी गायत्री देवी किसी काम से रायबरेली आई थी। रात में डकैतों ने घर पर धावा बोल दिया। डकैती का विरोध करने पर मां-बेटे र्को ईंटों से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। सुबह मां-बेटे चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए तो सनसनी फैल गई। देखते-देखते वहां पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed