फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Criminal with bounty of 25 thousand arrested in encounter eight cases registered in different police stations

Kanpur: देर रात मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं आठ मुकदमे, साथी फरार

Thu, 26 Dec 2024 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Dec 2024 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: हाईवे पर लूट व चोरी की वारदातें करने वाले शामिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। हालांकि, उसका साथी मौके से भाग निकला। आरोपी पर आठ मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Criminal with bounty of 25 thousand arrested in encounter eight cases registered in different police stations
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महराजपुर, चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीम ने बुधवार की देर रात हाईवे पर लूट व चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शातिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पैर में गोली लगने से पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मूलरूप से हमीरपुर के राठ निवासी सलमान हाईवे पर लूट व चोरी की वारदातें करता था।

विज्ञापन

दो माह पूर्व हुई उसके गैंग से हुई मुठभेड़ के दौरान सलमान मौके से भाग निकला था। बुधवार देर रात वह अपने साथी के साथ कुलगांव स्थित एक कार शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहा था।  इस दौरान पुलिस और सर्विलांस टीम ने कुलगांव मोड़ के पास दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख सलमान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं आठ मुकदमे
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सलमान के पैर में लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका साथी मौके से भाग निकला। सलमान पर आठ मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वह महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर में वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed