फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth was beaten, police filed an FIR after five days

कार के बोनट पर रखी शराब, विरोध पर सीने में घुसा दी बोतल, पुलिस ने पांच दिन बाद दर्ज की एफआईआर

Sat, 30 Nov 2019 05:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
youth was beaten, police filed an FIR after five days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के  मैनावती मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर कार के बोनट पर शराब के गिलास रखने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा। फिर शराब की बोतल तोड़कर उसके सीने में घुसा दी। उसके बाद भी दबंग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात दिन बाद छह नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


नौबस्ता के यशोदानगर निवासी वंदना गुप्ता के मुताबिक वह 24 नवंबर को एक शादी समारोह में शिरकत करने मैनावती मार्ग स्थित द मिलेनियम गेस्ट हाउस गई थीं। उनके साथ उनका बेटा शशांक भी था। वंदना ने बताया कि देर रात जब वह वापस घर जाने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो देखा कि उनकी कार की बोनट पर शराब भरे गिलास रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं आठ-दस लोग वहां खड़े हैं। जब उनसे गिलास हटाने को बोला गया तो वह उनसे भिड़ गए। उन्होंने शशांक को पीटा और सीने में दाहिने तरफ शराब की बोतल से वार कर जख्मी कर दिया। वहीं वंदना की चेन लूट ली। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों की शिनाख्त की गई है।

इसमें सौरभ सिंह, अमर सिंह, हर्ष प्रताप, अमित करिया, मोहित, आकाश समेत उनके तीन चार अन्य साथी शामिल हैं। आरोपियों पर बलवा, लूट, मारपीट,समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed